फर्जी दस्तावेजों को ट्वीट कर Fake News को बढ़ावा दे रहे हैं पूर्व सीएम रमन सिंह: कांग्रेस

फर्जी दस्तावेजों को ट्वीट कर Fake News को बढ़ावा दे रहे हैं पूर्व सीएम रमन सिंह: कांग्रेस

फर्जी दस्तावेजों को ट्वीट कर Fake News को बढ़ावा दे रहे हैं पूर्व सीएम रमन सिंह: कांग्रेस
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: May 18, 2021 1:39 pm IST

रायपुर: पूर्व सीएम रमन सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस का एक लेटर शेयर करते हुए पार्टी का निशाना साधा था। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल ने इस लेटर को फेक करार दिया है। साथ ही कहा है कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह अपने सोशल मीडिया एकाउंट से #फर्जी दस्तावेजों को ट्वीट कर #FakeNews को बढ़ावा दे रहे हैं। कांग्रेस ने यह भी कहा है कि इस एडिटेड दस्तावेजों के खिलाफ दिल्ली में शिकायत दर्ज हो चुकी है।

Read More: भूपेश कैबिनेट के फैसले: लद्दाख बॉर्डर पर शहीद जवान की बहन को अनुकंपा नियुक्ति, बस संचालकों का टैक्स भुगतान 4 माह आगे बढ़ा, देखिए अन्य बड़े निर्णय

बता दें कि पूर्व सीएम रमन सिंह ने कांग्रेस पार्टी का एक लेटर शेयर करते हुए लिखा था कि कोरोना संकट के समय कांग्रेस की बिलो द बेल्ट राजनीति देखकर शर्म आती है। विदेशी मीडिया में देश को बदनाम करने कांग्रेस पार्टी कुंभ का दुष्प्रचार व जलती लाशों की फ़ोटो दिखाने का षड्यंत्र कर रही है। महामारी से साथ लड़ने के बजाय कांग्रेस लोगों को आपस मे लड़ा रही है।

Read More: पिनराई विजयन माकपा विधायक दल के नेता चुने गए, 20 को कैबिनेट का विस्तार, केके शैलजा को नहीं मिली जगह


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"