पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान बोले- ये कांग्रेस के अंतरकलह का नतीजा, सभी आरोप झूठें

पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान बोले- ये कांग्रेस के अंतरकलह का नतीजा, सभी आरोप झूठें

पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान बोले- ये कांग्रेस के अंतरकलह का नतीजा, सभी आरोप झूठें
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: March 10, 2020 3:01 am IST

भोपाल। होली की रंग-अबीर के बीच मध्य प्रदेश में एक बार फिर सियासी उलटफेर पैदा हो गया है। मुख्यमंत्री कमलनाथ सरकार के मंत्री सामूहिक रूप से अपना इस्तीफा सौंपने के बाद ​आज होली में सियासी हुडदंग देखने को मिल रही है। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इन सब घटनाक्रमों को कांग्रेस का आंतरिक झगड़ा बताया है।

Read More News: सियासी घमासान के बीच सोनिया गांधी से देर रात मुलाकात कर सकते हैं ज्…
भोपाल पहुंचने पर शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि ये कांग्रेस का आंतरिक झगड़ा है हमें क्या लेना देना। BJP पर कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने के आरोपों पर शिवराज ने कहा कि कांग्रेस के आरोप झूठे हैं। बताते चले कि सियासी घमासान के बीच आज शाम 7 बजे बीजेपी ने विधायक दल की बैठक बुलाई है। इस बैठक में बीजेपी के सभी दिग्गजों को भोपाल पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

Read More News: अमित शाह के घर में हो रही बीजेपी नेताओं की बैठक, मध्यप्रदेश में जार…

नरेन्द्र सिह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय, प्रभारी महासचिव विनय सहस्त्रबुद्धे के अलावा बीजेपी सांसदों, केंद्रीय मंत्रियों को भी बुलाया गया। कहा जा रहा है कि पूर्व सीएम को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना जाएगा।

Read More News: मध्यप्रदेश में सीएम कमलनाथ ने लिया सभी मंत्रियों से इस्तीफा, सरकार पर छाया बड़ा संकट


लेखक के बारे में