भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की बात को लेकर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कही ये बात…

भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की बात को लेकर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कही ये बात...

भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की बात को लेकर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कही ये बात…
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: March 31, 2019 12:05 pm IST

भिंड: लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर देश की सियासी गलियारों में सरगर्मी चरम पर है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और भाजपा केंद्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा बयान दिया है। भोपाल सीट से चुनाव लड़ने की अटकलों को लेकर शिवराज सिंह ने कहा कि मेरा व्यक्तिगत मन नहीं है, लेकिन अगर पार्टी चाहती है कि मुझे चुनाव लड़ना चाहिए तो आदेश का पालन किया जाएगा। शिवराज सिंह ने ये बात भिंड में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से रूबरू होकर कही।

Read More: वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर छुट्टी के दिन भी खुले रहे बैंक, सामान्य दिन की तरह हुआ काम, कर्मचारियों ने निपटाए आवश्यक कार्य

गौरतलब है कि लंबे समय से भजापा के कब्जे में रही भोपाल लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को उम्मीदवार बनाया है। उनकी उम्मीदवारी को भी लेकर अटकलें लगाई जा रही थी, लेकिन अंतत: पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार बनाया। दिग्विजय सिंह इस बात का दावा कर चुके हैं कि वे लोकसभा चुनाव 2019 में भोपाल सीट से कांग्रेस को जीत दिलाएंगे। अब भाजपा की ओर से शिवराज सिंह को उम्मीदवार बनाया जाएगा ऐसी अटकलें लगाई जा रही है। देखना यह होगा कि भाजपा किसे भोपाल सीट के लिए उम्मीदवार बनाती है। अगर भाजपा शिवराज सिंह को चुनावी मैदान में उतारती है तो दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों के बीच का मुकाबला दिलचस्प होगा।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"