दमोह की दिल दहलाने वाली वारदात पर पूर्व सीएम ने किया ट्वीट, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
दमोह की दिल दहलाने वाली वारदात पर पूर्व सीएम ने किया ट्वीट, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
भोपाल । दमोह जिले में बेहद ही वहशियाना वारदात सामने आई है। एक 7 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म कर दरिंदे ने पहचान छिपाने के लिए बच्ची की आंखे फोड़ दी हैं। इस वीभत्स वारदात पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीटकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने सीएम शिवराज से पूछा- शिवराज जी , ये प्रदेश में क्या हो रहा है। लॉकडाउन में भी अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।
शिवराज जी , ये प्रदेश में क्या हो रहा है। लॉकडाउन में भी अपराधियों के हौसले बुलंद ?
दमोह के जबेरा में एक मासूम बालिका की दोनो आँख फोड़ने व दरिंदगी की भी बात सामने आ रही है।
1/3— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) April 23, 2020
ये भी पढ़ें-डॉक्टर्स पर हो रहे हमले पर गृह मंत्रालय गंभीर, शाह ने दिया सुरक्षा …
पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि दमोह के जबेरा में एक बच्ची से दुष्कर्म की बात सामने आ रही है, मासूम बालिका की दोनों आंख फोड़ दी जाती हैं। लॉकडाउन के दौरान लोग घर के बाहर नहीं जा पा रहे हैं, वहीं अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं।
इतनी नृशंस,दरिंदगी भरी घटना,वो भी लॉक डाउन के दौरान,जहाँ आमजन आवश्यक वस्तुओं के लिये भी घर से बाहर तक नहीं जा पा रहा है,वहाँ अपराधी खुलेआम घूम रहे है,प्रदेश में रेप,हत्या,किसान की हत्या,गोलीबाज़ी,चाकूबाज़ी की घटनाएँ जारी।
एक माह की आपकी सरकार प्रदेश को किस ओर ले जा रही है।
2/3— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) April 23, 2020
ये भी पढ़ें- पाक की अब ‘कोरोना अटैक’ DGP दिलबाग ने कहा- आतंकियों के जरिए कश्मीर …
लॉक डाउन में भी प्रदेश में रेप , हत्या , किसान की हत्या , गोली मारने और, चाकूबाज़ी की घटनाएं जारी हैं। एक माह की आपकी सरकार प्रदेश को किस ओर ले जा रही है। मासूम बालिकाएं भी सुरक्षित नहीं ? दमोह की इस वीभत्स घटना के आरोपियों को जल्द पकड़ा जाए, दोषी और लापरवाह जिम्मेदारों पर पर कड़ी कार्रवाई ती जानी चाहिए।
मासूम बालिकाएँ भी सुरक्षित नहीं ?
दमोह की इस विभत्स घटना के आरोपियों को शीघ्र पकड़ा जाये , उन पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो , सरकार मासूम बालिका का इलाज करवाये , परिवार की हरसंभव मदद हो , दोषी व लापरवाह ज़िम्मेदारों पर भी कड़ी कार्यवाही हो।
3/3— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) April 23, 2020
ये भी पढ़ें- पाक की अब ‘कोरोना अटैक’ DGP दिलबाग ने कहा- आतंकियों के जरिए कश्मीर …
बता दें कि दमोह जिले में एक हैवानियत और दरिंदगी से भरी वारदात हुई है। जिले के जबेरा थाना क्षेत्र में एक 7 साल की बच्ची को अगवा कर रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। वहशी दरिंदे ने रेप के बाद बच्ची की आंख फोड़ दी… और हाथ-पैर बांधकर मासूम को खेत में फेंक दिया। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है,उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात से आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोगों ने थाने के बाहर हंगामा किया है। आरोपी के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं लग पाई है। बच्ची के दादा के मुताबिक दुकान से सामान लाने के लिए उन्होंने उसे 20 रुपए दिए थे, बच्ची सामान लाने गई लेकिन वो दरिंदगी का शिकार हो गई। बच्ची खेत में पड़ी मिली, उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे.. और आंख से खून रिस रहा था। गंभीर हालत में बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस आरोपी का पता लगाने में जुटी है।

Facebook


