कोरोना वैक्सीन के परीक्षण के लिए पूर्व CMHO ने शरीर को सौंपा, PM को पत्र लिखकर कहा- देशहित में मैंने लिया निर्णय
कोरोना वैक्सीन के परीक्षण के लिए पूर्व CMHO ने शरीर को सौंपा, PM को पत्र लिखकर कहा- देशहित में मैंने लिया निर्णय
बड़वानी। कोविड-19 जंग जीतने के लिए बड़वानी के रिटायर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने घोषणा की है कि अगर कोरोना के टीकाकरण के लिए इंसान की जरूरत है तो मैं बिना शर्त उसके लिए तैयार हूं।
Read More News: सीएम करेंगे मैराथन बैठक, 8.85 लाख मजदूरों के खाते में हस्तांरित करेंगे रकम
कोरोना महामारी के बीच इस संकट के दौर में कोरोना से जंग जीतने के कई लोग मिसाल भी पेश कर रहे हैं। इंसानियत की भलाई के लिए अपनी जान की भी परवाह नहीं कर रहे हैं। बड़वानी के रिटायर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अब्दुल रशीद पटेल ने भी एक ऐसा ही काम किया है।
Read More News: किम जोंग ने तोड़ा सस्पेंस, 3 हफ्तों बाद दुनिया के सामने आए
पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक पत्र लिखकर घोषणा की है कि अगर कोरोना टीके के लिए किसी इंसान की आवश्यकता पड़ती है दुनिया में कहीं भी तो वह इसके परीक्षण के लिए बिना शर्त तैयार हूं। पटेल खुद भी स्वास्थ्य विभाग में बड़े पद पर रहे हैं और टीकाकरण के रिस्क को भी भली-भांति जानते हैं साथ ही वह यह भी कहते हैं कि देशहित और जनहित में मैंने निर्णय लिया है।
Read More News: जानलेवा हमला, लेनदेन के विवाद पर शराब कारोबारी पर टूट पड़े आधा दर्जन बदमाश

Facebook


