Anahat Singh Match Today: भारतीय खिलाड़ी अनाहत सिंह बनी जूनियर स्क्वाश वर्ल्ड चैंपियन, खत्म किया मिस्र का 16 साल का वर्चस्व, देखिए पलक झपकते ही कैसे अपने नाम कर ली जीत

Anahat Singh Match Today: भारतीय खिलाड़ी अनाहत सिंह बनी जूनियर स्क्वाश वर्ल्ड चैंपियन, खत्म किया मिस्र का 16 साल का वर्चस्व, देखिए पलक झपकते ही कैसे अपने नाम कर ली जीत

Anahat Singh Match Today: भारतीय खिलाड़ी अनाहत सिंह बनी जूनियर स्क्वाश वर्ल्ड चैंपियन, खत्म किया मिस्र का 16 साल का वर्चस्व, देखिए पलक झपकते ही कैसे अपने नाम कर ली जीत

Anahat Singh Match Today: भारतीय खिलाड़ी अनाहत सिंह बनी जूनियर स्क्वाश वर्ल्ड चैंपियन, खत्म किया मिस्र का 16 साल का वर्चस्व, देखिए पलक झपकते ही कैसे अपने नाम कर ली जीत / Image: AI Generated

Modified Date: July 26, 2026 / 11:33 am IST
Published Date: July 26, 2026 11:32 am IST
HIGHLIGHTS
  • अनाहत सिंह ने वर्ल्ड स्क्वाश जूनियर चैंपियनशिप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया
  • जूनियर विश्व स्क्वाश चैंपियन बनने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई
  • फाइनल में मिस्र की रुकैया सलेम को 11-3, 11-7, 11-9 से हराकर बिना कोई गेम गंवाए चैंपियन बनीं

नई दिल्ली: Anahat Singh Match Today भारत की युवा स्क्वाश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने इतिहास रचते हुए वर्ल्ड स्क्वाश जूनियर चैंपियनशिप-2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में अनाहत ने मिस्र की रुकैया सलेम को सीधे तीन गेम में 11-3, 11-7 और 11-9 से हराया। इस जीत के साथ अनाहत जूनियर विश्व खिताब जीतने वाली पहली भारतीय स्क्वाश खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने मिस्र के खिलाड़ियों के 16 साल के वर्चस्व को भी समाप्त कर दिया। अनाहत ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और एक भी गेम गंवाए बिना खिताब अपने नाम किया।

स्क्वाश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने रचा इतिहास

Anahat Singh Match Today अब उनकी नजर लॉस एंजेलिस 2028 ओलंपिक पर है, जहां स्क्वाश पहली बार ओलंपिक खेलों में शामिल होगा। पुरुष वर्ग में एशियाई जूनियर चैंपियन आर्यवीर देवान भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी रहे, उन्होंने अंतिम 16 में जगह बनाई।

सेमिफाइनल में भी बनाया नया कीर्तिमान

इससे पहले शुक्रवार को सेमीफाइनल में मिस्र की तीसरी-चौथी वरीयता प्राप्त बार्ब समेह को 11-3, 8-11, 11-4, 11-6 से हराया। पिछले साल सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद कांस्य पदक जीतने वाली और विश्व रैंकिंग में 20वें स्थान पर काबिज अनाहत भारत की पहली जूनियर विश्व स्क्वाश चैंपियन बनने से अब सिर्फ एक कदम दूर हैं।

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने दी बधाई

अनाहत सिंह की शानदार जीत पर केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने बधाई दी है। उन्होंने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया पर लिखा है कि ”भारतीय स्क्वैश के लिए एक शानदार दिन! वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनने पर अनाहत सिंह को बहुत-बहुत बधाई। यह ऐतिहासिक जीत भारतीय स्क्वैश के लिए एक अहम पल और पूरे देश के लिए गर्व की बात है। उम्मीद है कि आप अपने शानदार सफ़र से युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करती रहेंगी।”

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"