Kargil Vijay Diwas 2026: कारगिल विजय दिवस पर देश ने वीर शहीदों को किया नमन, राष्ट्रपति, PM मोदी समेत दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, एक्स पर शेयर किए भावुक संदेश

Kargil Vijay Diwas 2026: कारगिल विजय दिवस पर देश ने वीर शहीदों को किया नमन, राष्ट्रपति, PM मोदी समेत दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, एक्स पर शेयर किए भावुक संदेश

Kargil Vijay Diwas 2026: कारगिल विजय दिवस पर देश ने वीर शहीदों को किया नमन, राष्ट्रपति, PM मोदी समेत दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, एक्स पर शेयर किए भावुक संदेश

Kargil Vijay Diwas 2026: कारगिल विजय दिवस पर देश ने वीर शहीदों को किया नमन, राष्ट्रपति, PM मोदी समेत दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, एक्स पर शेयर किए भावुक संदेश /image: AI Generated

Modified Date: July 26, 2026 / 12:12 pm IST
Published Date: July 26, 2026 11:45 am IST
HIGHLIGHTS
  • देश आज 26वां कारगिल विजय दिवस मना रहा है और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहा है
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति और रक्षा मंत्री ने वीर जवानों को नमन किया
  • कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के शौर्य और बलिदान को पूरे देश ने याद किया

नई दिल्ली। Kargil Vijay Diwas 2026: देश आज 26वां कारगिल विजय दिवस मना रहा है। इस अवसर पर भारतीय सेना के उन वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी जा रही है जिन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध में बलिदान देकर देश की सीमाओं की रक्षा की थी। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, रक्षामंत्री ने भी वीर योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

राष्ट्रपति ने एक्स पर लिखा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “कारगिल विजय दिवस पर मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर योद्धाओं को मैं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। उनका अद्वितीय पराक्रम, अडिग संकल्प और अनन्य राष्ट्रभक्ति हमारी सेना की गौरवशाली परंपरा के अप्रतिम उदाहरण हैं। देश, सदैव उनका ऋणी रहेगा। हमारे उन पराक्रमी वीरों की शौर्यगाथा, आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा और कर्तव्यनिष्ठा के पथ पर चलने के निरंतर प्रेरित करती रहेगी।”

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा

Kargil Vijay Diwas 2026 वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “कारगिल विजय दिवस पर, हमारा देश उन वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता है, जिन्होंने भारत की सुरक्षा के लिए अदम्य साहस और समर्पण का परिचय दिया। सबसे कठिन परिस्थितियों में भी उनका अदम्य साहस हमेशा राष्ट्रीय गौरव का स्रोत बना रहेगा। उनकी अटूट देशभक्ति और कर्तव्य-निष्ठा पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।”

रक्षा मंत्री ने एक्स पर लिखा

कारगिल विजय दिवस पर, हमारा देश भारत की सुरक्षा के लिए बहादुर सैनिकों के असाधारण साहस और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करता है। बेहद कठिन परिस्थितियों में भी उनका अदम्य साहस हमेशा राष्ट्रीय गौरव का स्रोत बना रहेगा। उनकी अटूट देशभक्ति और कर्तव्य-निष्ठा पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

रक्षा मंत्रालय ने एक्स पर लिखा

 

उपराष्ट्रपति ने कहा

Kargil Vijay Diwas 2026 उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने पोस्ट किया, “कारगिल विजय दिवस पर, देश भारतीय सशस्त्र बलों के उन बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करता है, जिनकी असाधारण वीरता, अटूट संकल्प और सर्वोच्च बलिदान ने कारगिल युद्ध में भारत की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित की और हमारे देश की संप्रभुता व क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा की।”

उन्होंने आगे लिखा, “यह जीत भारत की सैन्य शक्ति, राष्ट्रीय एकता और अपनी मातृभूमि के चप्पे-चप्पे की रक्षा करने के अटूट संकल्प का प्रमाण है। देश हमारे इन बहादुर सैनिकों और उनके परिवारों का सदैव ऋणी रहेगा। जय हिंद।”

 

ओम बिरला ने लिखा

Kargil Vijay Diwas 2026 लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने लिखा, “26 जुलाई 1999 – भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और अदम्य साहस का स्वर्णिम अध्याय। कारगिल की दुर्गम चोटियों पर अपने प्राणों की आहुति देकर भारत माता की आन, बान और शान की रक्षा करने वाले अमर वीरों को ‘कारगिल विजय दिवस’ पर कोटि-कोटि नमन। राष्ट्र की रक्षा के लिए कारगिल के वीरों का समर्पण सदैव राष्ट्र को प्रेरित करता रहेगा। जय हिंद।”

 

 

ये भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.