ननकी राम कंवर सीएम भूपेश बघेल को लिखा पत्र, कहा- जनता को मुफ्त में दिया जाए मास्क और सेनिटाइजर

ननकी राम कंवर सीएम भूपेश बघेल को लिखा पत्र, कहा- जनता को मुफ्त में दिया जाए मास्क और सेनिटाइजर

ननकी राम कंवर सीएम भूपेश बघेल को लिखा पत्र, कहा- जनता को मुफ्त में दिया जाए मास्क और सेनिटाइजर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: March 23, 2020 12:33 pm IST

रायपुर: कोविड 19 के बचाव के लिए केंद्र और राज्य की सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। सरकार ने बचाव के लिए प्रदेश में 31 मार्च तक सभी जरूरी सेवाओं को छोड़कर अन्य सुविधाओं को बंद रखने का निर्देश दिया है। संकट के इस दौर में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका देखने को मिली है। इसी बीच भाजपा विधायक और पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर ने सरकार से पत्र लिखकर फ्री में मास्क और सेनेटाईजर बंटवाने की मांग की है।

Read More: सीएम भूपेश बघेल की मकान मालिकों से अपील, ऐसे समय में डॉक्टरों और स्वास्थ्य वर्कर से मकान खाली न कराएं

ननकी राम कंवर ने अपने पत्र में लिखा है कि कोविड 19 से बचाव के लिए सरकार को सभी सरकारी दुकानों पर मास्क और सेनिटाइजर उपलब्ध करवाना चाहिए साथ ही इसे जनता को मुफ्त में बंटवाना चाहिए। इससे सुरक्षा के साथ-साथ लोगों में जागरूकता भी आएगी।

Read More: कोविड-19 संक्रमित कनिका कपूर के संपर्क में आए थे 162 लोग, 63 लोगों की हुई जांच सभी ​रिपोर्ट निगेटिव

बता दें कि रायपुर नगर निगम ने पहले ही शहर की जनता को फ्री में मास्क बांटने का ऐलान किया था। इसके लिए मास्क बनाने का काम शहर की महिला स्वसहायता समूहों को दिया गया है।

Read More: जिला और सत्र न्यायाधीश कार्यालय में निकली भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"