पूर्व मंत्री रामविचार नेताम के PSO ने की खुदकुशी, सरकारी आवास में फांसी पर लटकती मिली लाश

पूर्व मंत्री रामविचार नेताम के PSO ने की खुदकुशी, सरकारी आवास में फांसी पर लटकती मिली लाश

पूर्व मंत्री रामविचार नेताम के PSO ने की खुदकुशी, सरकारी आवास में फांसी पर लटकती मिली लाश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: May 21, 2020 3:23 pm IST

रायपुर: कोरोना संकट के बीच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि पूर्व मंत्री रामविचार नेताम के पीएसओ ने गुरुवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है ​कि पीएसओ छत्रराम साईतोड़े ने अपने शांतिनगर के सिंचाई कॉलोनी स्थित सरकारी आवास में फांसी लगाई है। मामले की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीे, सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Read More: बदला गया पेट्रोल पंपों के खुलने का समय, इस समय के बाद सिर्फ अति आवश्यक कार्य में लगे वाहनों को मिलेगा पेट्रोल, आदेश जारी

मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री रामविचार नेताम के पीएसओ छत्रराम साईतोड़े की लाश आज उनके सरकारी आवास में फांसी पर लटकते मिली है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि उन्होंने खुदकुशी क्यों की हैं? फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Read More: सीएम भूपेश बघेल ने किया राहुल गांधी के बयान का समर्थन, कहा- ‘मां कभी कर्ज नहीं देती, सहायता करती है’


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"