पूर्व BJP MLA पारुल साहू हो सकती है कांग्रेस में शामिल, देर रात समर्थकों के साथ कमलनाथ से की मुलाकात: सूत्र

पूर्व BJP MLA पारुल साहू हो सकती है कांग्रेस में शामिल, देर रात समर्थकों के साथ कमलनाथ से की मुलाकात: सूत्र

पूर्व BJP MLA पारुल साहू हो सकती है कांग्रेस में शामिल, देर रात समर्थकों के साथ कमलनाथ से की मुलाकात: सूत्र
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: September 17, 2020 5:08 pm IST

भोपाल: मध्यप्रदेश की 27 सीटों में आगामी दिनों में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी गलियारों में सरगर्मी चरम पर है। उपचुनाव को लेकर नेताओं की बयानबाजी और दलबदल का दौर भी शुरू हो गया है। इसी बीच खबर आ रही है कि उपचुनाव से पहले भाजपा को एक और बड़ा झटका लग सकता है।

Read More: निजी चिकित्सालयों और लैबों में कोरोना की जांच के लिए ICMR के दिशा-निर्देशों के अनुसार पात्रता संबंधी निर्देश जारी

सूत्रों के हवाले मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी की पूर्व विधायक पारुल साहू कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं। बताया जा रहा है कि पारुल साहू ने देर रात अपने समर्थकों के साथ पूर्व सीएम कमलनाथ से मुलाकात की है। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि भाजपा के बड़े नेता उन्हें मनाने में जुटे हुए हैं।

Read More: IPS अधिकारियों का तबादला आदेश जारी, देखिए पूरी सूची

खबरें यह भी है कि कांग्रेस पार्टी पारुल साहू को कांग्रेस सुरखी सीट से चुनावी मैदान में उतार सकती है। बता दें कि पारुल साहू ने 2013 विधानसभा चुनाव में गोविंद सिंह राजपूत को हराया था, लेकिन 2018 विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उनका टिकट काट दिया था।

Read More: मेडिकल बुलेटिन: प्रदेश में एक ही दिन में 33 कोरोना मरीजों की मौत, आज 2391 संक्रमितों की पुष्टि


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"