युद्धवीर सिंह जुदेव का विवादित बयान, कहा- सुधर जाएं दो कौड़ी के SDM-कलेक्टर, हम बड़े-बड़े नेताओं को बना देते हैं बाबू
युद्धवीर सिंह जुदेव का विवादित बयान, कहा- सुधर जाएं दो कौड़ी के SDM-कलेक्टर, हम बड़े-बड़े नेताओं को बना देते हैं बाबू
जशपुर: अपने विवादित बयानबाजी को लेकर चर्चा में रहने वाले भाजपा के पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जुदेव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल इस बार उन्होंने जिले के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए ऐसा विवादित बयान दे दिया है, जिसे लेकिर हड़कंप मच गया है। उन्होंने अधिकारियों पर नगरीय निकाय चुनाव में लापरवाही किए जाने का आरोप लगाते हुए सुधरने की सलाह दी है।
मिली जानकारी के अनुसार 6 जनवरी को जशपुर के पत्थलगांव से नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम का भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बहिष्कार किया।
Read More: इनामी डकैत ने किया ठेकेदार के 9 मजदूरों का अपहरण, पत्र लिखकर मांगे 3 लाख रुपए की मांग
इस दौरान पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जुदेव ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि नगरीय निकाय चुनाव में अधिकारियों की मदद से गड़बड़ी की गई है। इसके बाद उन्होंने आगे कहा कि एसडीएम दो कौड़ी का नौकर होता है। सुधर जाएं तो अच्छा है। यदि नहीं सुधरे तो ऐसे एसडीएम कलेक्टर और आईएएस को सुधारने के लिए युधवीर खड़ा है। याद रहे हम बड़े-बड़े नेताओं को बाबू बना देते हैं। यहां कोई कार्रवाई नहीं होती है।

Facebook


