Khan Sir Bail: खान सर मामले में आया बड़ा मोड़, अदालत ने सुनाया अहम फैसला, जानिए क्या हुआ?
Khan Sir Bail: खान सर मामले में आया बड़ा मोड़, अदालत ने सुनाया अहम फैसला, जानिए क्या हुआ?
Khan Sir Bail | Photo Credit: AI
- खान सर को अग्रिम जमानत
- पटना सिविल कोर्ट का बड़ा फैसला
- दो गार्डों की जमानत भी मंजूर
पटना: Khan Sir Bail कोचिंग विवाद में खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर फैजल खान उर्फ खान सर को पटना सिविल कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली है। (Khan Sir Anticipatory Bail News) उनके दोनों बॉडीगार्ड्स को भी कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है। जेल में बंद उनके दो गार्डों की भी जमानत हो गई है।
Khan Sir News आपको बता दें कि बिहार के चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ ‘खान सर’ की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश के अवकाश पर होने की वजह से सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। जिसके बाद आज इस मामले की सुनवाई हुई और कोर्ट ने खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड्स को अग्रिम जमानत दे दी है।
जून में हुआ था बवाल
बता दें कि यह मामला जून की शुरुआत में हुई उस गोलीबारी की घटना से जुड़ा है, जिसमें पटना में खान सर के कोचिंग संस्थान में कथित तौर पर कुछ असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की थी। आरोप है कि इस दौरान उनके सुरक्षा कर्मियों ने गोलीबारी की थी। उन्होंने बताया कि आदेश आने तक खान सर के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं किए जाने संबंधी अंतरिम संरक्षण प्रभावी रहेगा। खान सर की अग्रिम जमानत याचिका के अलावा अदालत ने बुधवार को उनके दो सुरक्षा कर्मियों की नियमित जमानत याचिका तथा उनके कोचिंग संस्थान के तीन अन्य कर्मचारियों की अग्रिम जमानत याचिकाओं पर भी अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Aaj Ka Panchang 13 July 2026 : आज चतुर्दशी पर बन रहा ध्रुव योग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और किस समय करें जरूरी काम
- Vande Bharat: ईरान का बड़ा पलटवार.. अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल हमले, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर तनातनी, क्या एक बार फिर मिडिल ईस्ट में छिड़ेगी जंग?
- Datia Assembly By-Election: तेज हुआ दतिया का चुनावी रण, कल नामांकन भरेंगे भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी, इधर सपा ने इस पार्टी को समर्थन देने का किया ऐलान

Facebook


