छत्तीसगढ़ में मिले 14 नए कोरोना मरीज, बढ़ा संक्रमितों का आंकड़ा

छत्तीसगढ़ में मिले 14 नए कोरोना मरीज, बढ़ा संक्रमितों का आंकड़ा

छत्तीसगढ़ में मिले 14 नए कोरोना मरीज, बढ़ा संक्रमितों का आंकड़ा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: May 3, 2020 2:38 pm IST

रायपुर: कोरोना संक्रमण की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि छत्तीसगढ़ में 14 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 57 हो गई है। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या 21 हो गई है। बता दें कि प्रदेश में अब तक 36 कोरोना संक्रमित ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। सभी मरीजों की पुष्टि आरटी-पीसीआर से जांच की गई है।

Read More: मध्यप्रदेश में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने दी अहम जानकारी…देखिए

बताया जा रहा है कि नए मिले 14 मरीज दुर्ग और कवर्धा इलाके से सामने आए हैं। इनमें से दुर्ग जिले के 8 और कवर्धा जिले के 6 मरीजों की पुष्टि हुई है। कवर्धा में मिले मरीज महाराष्ट्र से आए हैं। दुर्ग में आनंद नगर, बोरसी और सुपेला और भिलाई इलाके से मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं, प्रदेश में कल तक 18 हजार 881 संभावित लोगों के सैंपल जांच के लिए गए हैं। इनमें 17,963 की रिपोर्ट निगेटिव आए हैं। जबकि 875 की जांच जारी थी।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"