इंदौर में 23 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि, उजैन में भी मिला एक संक्रमित, MP में 150 पार पहुंचा आंकड़ा

इंदौर में 23 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि, उजैन में भी मिला एक संक्रमित, MP में 150 पार पहुंचा आंकड़ा

इंदौर में 23 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि, उजैन में भी मिला एक संक्रमित, MP में 150 पार पहुंचा आंकड़ा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: April 3, 2020 6:53 pm IST

भोपाल: कोरोना वायरस से बचाव के लिए केंद्र और राज्य की सरकार हर संभव कोशिश कर रही है। बावजूद इसके मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। वहीं, इस वायरस की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसी बीच मध्यप्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि इंदौर में 23 और उज्जैन में 1 नए कोरोना पॉजिटव मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही इंदौर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 112 पहुंच गई है जबकि उज्जैन में 7 है। इस बात की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी करके की है।

Read More: अब ये दुकानें भी खुली रहेंगी लॉक डाउन के दौरान, गृह मंत्रालय ने दी छूट, आदेश जारी

मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अब प्रदेश में कोरोना सं​क्रमितों को आकंड़ा 154 तक जा पहुंचा है। जबकि मृतकों को आंकड़ा 8 हो गया है, जिनमें से इंदौर में 5,उज्जैन में 2 और खरगोन के एक मरीज हैं। वहीं, इंदौर में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सख्या में बढ़ेातरी हो रही है। आज शाम भी इंदौर में 23 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। देखा जाए तो मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा मरीज इंदौर से हैं, मृतकों का आंकड़ा भी इंदौर से ही ज्यादा है।

Read More: लॉक डाउन के बीच जनता को बड़ी राहत, बाजार में सब्जियों की आवक बढ़ी, कीमतों में गिरावट


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"