प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने नदी में दफना दी थी लाश, मिला नर कंकाल, 6 महीने पहले हुई थी घर से फरार

प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने नदी में दफना दी थी लाश, मिला नर कंकाल, 6 महीने पहले हुई थी घर से फरार

प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने नदी में दफना दी थी लाश, मिला नर कंकाल, 6 महीने पहले हुई थी घर से फरार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: July 6, 2020 4:16 pm IST

कांकेर: शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत टुरी नदी में युवती का कंकाल मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि युवती के प्रेमी ने ही उसकी हत्या कर लाश नदी में दफना दिया था। युवती 6 माह पहले अचानक लापता हो गई थी, जिसके बाद से उसकी तलाश जारी थी। मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसके बाद पुलिस ने युवती का कंकाल बरामद कर ​लिया है।

Raed More: अब हफ्ते में एक दिन चलेंगी ये दो ट्रेनें, राज्य सरकार के अनुरोध पर रेलवे ने लिया फैसला

मिल जानकार के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरियारा गांव से पिछले 7 महीने से एक युवती लापता थी। जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि युवती की हत्या उसके प्रेमी ने ही की है. वहीं लाश को गांव के पास बहने वाली टुरी नदी में एक महीने पहले ही दफन कर दिया। युवक के गिरफ्त में आने के बाद मामले का खुलासा हुआ है, इसके बाद पुलिस युवक की निशानदेही पर शव की तलाश में जुटी हुई है। घंटों खोजबीन के बाद युवती का शव बरामद कर लिया गया है।

Read More: प्रदेश में 24 घंटे में 354 कोरोना मरीजों की पुष्टि, 168 लोग हुए ठीक, कुल संक्रमितों की संख्या 15 हजार के पार, ​देखिए जिलेवार आंकड़े

बताया गया कि पुरियारा गांव की रहने वाली युवती भारती यादव का प्रेम प्रसंग नजदीक के ही गांव अंजनी के रहने वाले एक युवक देवचंद धनकर के साथ चल रहा था। जनवरी महीने में युवती को शादी के लिए देखने धनोरा से एक परिवार आया हुआ था, जिसके अगले ही दिन युवती घर में बिना किसी को कुछ बताए गायब हो गई। इसकी शिकायत युवती के परिजनों ने कोतवाली थाना में दर्ज करवाई थी.पुलिस अब पूरे मामले का खुलासा कल प्रेस कॉन्फ्रेंस करके करेगी।

Read More: शहर में कल रहेगा टोटल लॉकडाउन, एक साथ 61 नए कोरोना मरीज मिलने के बाद प्रशासन ने लिया फैसला


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"