Indian Railway Punctuality Ranking: ट्रेनों के टाइमिंग के मामले में रायपुर, बिलासपुर फिसड्डी.. देशभर के 70 डिवीजन में यहां गाड़िया चलती है 100% टाइमिंग से, देखें पूरी लिस्ट..

भारतीय रेलवे के 8 अगस्त 2026 के आंकड़ों में कोटा डिवीजन 100 प्रतिशत समयपालन के साथ शीर्ष पर रहा। जानिए अन्य डिवीजनों का प्रदर्शन।

Indian Railway Punctuality Ranking: ट्रेनों के टाइमिंग के मामले में रायपुर, बिलासपुर फिसड्डी.. देशभर के 70 डिवीजन में यहां गाड़िया चलती है 100% टाइमिंग से, देखें पूरी लिस्ट..

Indian Railway punctuality ranking 2026 || Image- AI Generated file

Modified Date: August 11, 2026 / 09:46 pm IST
Published Date: August 11, 2026 9:44 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कोटा डिवीजन ने 100% समयपालन दर्ज किया
  • 23 डिवीजनों का प्रदर्शन 90% से अधिक
  • गुंतकल 99.33% के साथ दूसरे स्थान पर

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों को सुरक्षित और समय पर उनके मंजिल तक पहुंचाने को सबसे ज्यादा प्राथमिकता देता है। रेलवे की ओर से ट्रेनों के समय पर चलने की लगातार निगरानी की जाती है। (Indian Railway punctuality ranking 2026) इसी कड़ी में 8 अगस्त 2026 को देश के 74 रेलवे डिवीजनों में से 23 डिवीजनों ने 90 प्रतिशत से अधिक ट्रेन समयपालन दर्ज किया गया। इनमें पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा डिवीजन ने सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत ट्रेन समयपालन दर्ज किया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

रेलवे के अनुसार, ट्रेन की समयपालन क्षमता का आकलन इस आधार पर किया जाता है कि ट्रेन अपने अंतिम स्टेशन पर तय समय के कितने करीब पहुंची। इसे प्रतिशत के रूप में दर्ज किया जाता है। 8 अगस्त को कोटा डिवीजन ने इस मामले में सबसे शानदार प्रदर्शन किया। गुंतकल डिवीजन 99.33 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहा। वहीं अजमेर ने 99.17 प्रतिशत और सेलम ने 99.15 प्रतिशत ट्रेन समयपालन दर्ज किया।

कोटा डिवीजन ने पांचवीं बार हासिल किया 100% प्रदर्शन

कोटा डिवीजन पश्चिम मध्य रेलवे का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसका गठन 1 अप्रैल 1952 को हुआ था। इस डिवीजन में 90 से अधिक रेलवे स्टेशन हैं। (Indian Railway punctuality ranking 2026) कोटा जंक्शन, भरतपुर जंक्शन, सवाई माधोपुर, बूंदी, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी और रामगंज मंडी इसके प्रमुख स्टेशनों में शामिल हैं।

कोटा डिवीजन के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन के अनुसार, वित्त वर्ष 2026-27 में यह पांचवीं बार है जब डिवीजन ने 100 प्रतिशत ट्रेन समयपालन हासिल किया है। (Indian Railway punctuality ranking 2026) इससे पहले 4 मई, 5 मई, 27 मई और 29 जून 2026 को भी कोटा डिवीजन ने मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन में 100 प्रतिशत समयपालन दर्ज किया था।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, लगातार बेहतर प्रदर्शन के पीछे अलग-अलग परिचालन विभागों के बीच बेहतर तालमेल, ट्रेनों की लगातार निगरानी और समय पर काम पूरा करने पर जोर प्रमुख कारण हैं। ट्रेनों के समय पर चलने से यात्रियों को अपनी यात्रा की बेहतर योजना बनाने में मदद मिलती है और वे समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।

इन डिवीजनों का भी रहा शानदार प्रदर्शन

8 अगस्त को रतलाम, पालक्काड, अलीपुरद्वार और तिरुवनंतपुरम डिवीजनों ने भी 97 प्रतिशत से अधिक ट्रेन समयपालन दर्ज किया। (Indian Railway punctuality ranking 2026) वहीं पंडित दीन दयाल उपाध्याय, जोधपुर, भावनगर, जयपुर, मदुरै और सियालदह डिवीजनों का प्रदर्शन 95 प्रतिशत से 96.71 प्रतिशत के बीच रहा।

इसके अलावा बीकानेर, हुब्बली, गुंटूर, प्रयागराज, रंगिया और नांदेड़ डिवीजनों ने 91.8 प्रतिशत से 94.39 प्रतिशत के बीच समयपालन दर्ज किया। भुसावल ने 91.62 प्रतिशत, आद्रा ने 90.8 प्रतिशत और आगरा ने 90.61 प्रतिशत समयपालन दर्ज किया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

वहीं, 8 अगस्त को 23 रेलवे डिवीजनों में ट्रेनों का समयपालन 80 से 90 प्रतिशत के बीच रहा। इनमें दानापुर, हावड़ा, सिकंदराबाद, रांची, मालदा टाउन और भोपाल जैसे प्रमुख डिवीजन शामिल हैं। (Indian Railway punctuality ranking 2026) रेलवे का कहना है कि समयपालन में सुधार के लिए ट्रेनों की लगातार निगरानी और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया जा रहा है।

रैंक रेलवे डिवीजन समयपालन (%)
1 कोटा (KOTA) 100.00
2 गुंतकल (GTL) 99.33
3 अजमेर (AII) 99.17
4 सेलम (SA) 99.15
5 रतलाम (RTM) 98.67
6 पालक्काड (PGT) 98.46
7 अलीपुरद्वार (APDJ) 98.15
8 तिरुवनंतपुरम (TVC) 97.41
9 पं. दीन दयाल उपाध्याय (DDU) 96.71
10 जोधपुर (JU) 96.67
11 भावनगर (BVC) 96.30
12 जयपुर (JP) 96.10
13 मदुरै (MDU) 95.29
14 सियालदह (SDAH) 95.00
15 बीकानेर (BKN) 94.39
16 हुबली (UBL) 94.19
17 गुंटूर (GNT) 94.03
18 प्रयागराज (PRYJ) 92.55
19 रंगिया (RNY) 92.31
20 नांदेड (NED) 91.80
21 भुसावल (BSL) 91.62
22 आद्रा (ADRA) 90.80
23 आगरा (AGRA) 90.61
24 कटिहार (KIR) 89.81
25 जम्मू तवी (JAT) 88.68
26 विजयवाड़ा (BZA) 88.30
27 चेन्नई (MAS) 88.04
28 इज्जतनगर (IZN) 88.00
29 हैदराबाद (HYB) 87.93
30 मालदा टाउन (MLDT) 87.62
31 अंबाला (UMB) 87.00
32 लखनऊ उत्तर (LKO) 86.69
33 रांची (RNC) 86.57
34 फिरोजपुर (FZR) 86.40
35 झांसी (JHS) 86.39
36 सोनपुर (SEE) 85.95
37 दानापुर (DNR) 85.86
38 समस्तीपुर (SPJ) 85.85
39 अहमदाबाद (ADI) 85.53
40 लखनऊ एनईआर (LJN) 84.44
41 भोपाल (BPL) 84.40
42 हावड़ा (HWH) 84.05
43 जबलपुर (JBP) 83.08
44 वडोदरा (BRC) 82.69
45 सिकंदराबाद (SC) 82.63
46 वाराणसी (BSB) 82.05
47 मैसूरु (MYS) 80.53
48 तिरुचिरापल्ली (TPJ) 79.61
49 धनबाद (DHN) 78.40
50 मुंबई सेंट्रल (BCT) 78.13
51 सोलापुर (SUR) 77.22
52 नागपुर (NGP) 74.40
53 तिनसुकिया (TSK) 73.33
54 लुमडिंग (LMG) 72.22
55 आसनसोल (ASN) 70.63
56 मुरादाबाद (MB) 68.21
57 नागपुर (SECR) 67.80
58 राजकोट (RJT) 66.67
59 दिल्ली (DLI) 66.43
60 पुणे (PUNE) 66.21
61 रायपुर (R) 65.28
62 विशाखापत्तनम (VSKP) 63.21
63 संबलपुर (SBP) 60.34
64 रायगढ़ा (RGDA) 59.46
65 बेंगलुरु (SBC) 58.42
66 चक्रधरपुर (CKP) 47.37
67 मुंबई CSMT (BB) 45.16
68 बिलासपुर (BSP) 43.42
69 खड़गपुर (KGP) 40.52
70 खुर्दा रोड (KUR) 40.17

इन्हें भी पढ़ें:

सरकारी वाहनों में विशेष पंजीकरण नंबर के लिए नहीं दिया जाएगा अतिरिक्त धन: महाराष्ट्र सरकार

फिच ने भारत की रेटिंग को बीबीबी- पर कायम रखा, कहा- मुश्किलों के बावजूद घरेलू अर्थव्यवस्था मजबूत

गलत निर्णय के लिए एआई मॉडल को दोष न दें, मानवीय निगरानी जरूरी: आरबीआई गवर्नर मल्होत्रा

चालू वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर घटकर 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान: बीएमआई

अबू धाबी भारतीय पर्यटकों को प्रवेश वीजा मुफ्त देगा


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown