Mirzapur: The Movie Trailer: फिर आमने-सामने होंगे मुन्ना भईया और गुड्डू पंडित, पूर्वांचल से लेकर रेगिस्तान तक बहेगा खून, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का दमदार ट्रेलर रिलीज
Mirzapur: The Movie Trailer: 'मिर्जापुर द मूवी' के मेकर्स ने फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
Mirzapur: The Movie Trailer/Image Credit: X Handle
- 'मिर्जापुर द मूवी' के मेकर्स ने फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है।
- ट्रेलर में पंकज त्रिपाठी और रवि किशन अपनी शानदार एक्टिंग से छा गए हैं।
- फिल्म 4 सितंबर को थिएटर में रिलीज होगी।
Mirzapur: The Movie Trailer: मुंबई: लंबे समय से चर्चा में चल रही ‘मिर्जापुर द मूवी’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। ये फिल्म जल्द दी बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है और दर्शकों को इसका बेसब्री से इंतजार है। वहीं दर्शकों के इंतजार को कम करते हुए मेकर्स ने फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। फिल्म का ट्रेलर फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, जितेंद्र, रवि किशन, रसिका दुग्गल,श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर जैसे स्टार्स हैं। फिल्म को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 4 सितंबर को थिएटर में रिलीज होगी।
‘मिर्जापुर द मूवी’ का ट्रेलर कैसा है?
फिल्म मिर्जापुर द मूवी का ट्रेलर शानदार है। ट्रेलर 3 मिनट 1 सेकंड का है। ट्रेलर की शुरुआत पंकज त्रिपाठी के डायलॉग से होती है। वो कहते हैं, ‘गद्दी न तो विरासत से मिलती है और न तो सियासत से, मिलती है तो सिर्फ और सिर्फ बाहुबल से और टिकती है डर पर। जिस दिन इस पर बैठे, समझो मौत से तुम्हारा रिश्ता पक्का हो गया।’ (Mirzapur: The Movie Trailer) ट्रेलर में जबरदस्त गाली-गलौज और वायलेंस देखने को मिलता है। पकंज त्रिपाठी अपने कालीन भैया वाले अवतार में दमदार लगे हैं। वहीं दिव्येंदु और अली फजल भी जबरदस्त हैं। ट्रेलर में जितेंद्र भी अच्छे लगे हैं।
वहीं रवि किशन तो अपनी शानदार एक्टिंग से छा गए हैं। ट्रेलर में दिखाया गया कि रवि किशन और पंकज त्रिपाठी का आमना-सामना भी हुआ। रवि किशन भी फिल्म के ट्रेलर में खून-खराबा करते दिखे। ट्रेलर में बैकग्राउंड म्यूजिक जबरदस्त है। फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। पुनीत कृष्णा ने फिल्म को लिखा है।
कहां देख सकते हैं ‘मिर्जापुर’ सीरीज?
Mirzapur: The Movie Trailer: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ‘मिर्जापुर’ नाम से पहले वेब शो आ चुका है। सीरीज के 3 सीजन आ चुके हैं। पहला पार्ट 2018 में आया था। इस सीरीज को बहुत पसंद किया गया था। सीरीज में भी ये ही स्टार्स थे जो फिल्म में भी नजर आ रहे हैं, हालांकि, जितेंद्र की जगह सीरीज में विक्रांत मैसी थे। सीरीज में विक्रांत मैसी के कैरेक्टर की मौत भी हो गई थी। सीरीज का दूसरा सीजन 2020 में आया। वहीं तीसरा सीजन 2024 में आया। इस सीरीज को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Plastic Notes From ATM: अब ATM से कागज नहीं, प्लास्टिक का नोट निकलेगा? RBI के इस बड़े प्लान से बदल जाएगा कैश निकालने का तरीका!
- CG Couple Viral Video: छत्तीसगढ़ में रेलवे स्टेशन के बाहर खुल्लम खुल्ला रोमांस! RPF दफ्तर के बाहर ही शुरू हो गया कपल, देखें पूरा वीडियो
- Smart Meter Surrender Abhiyan: शहरों के बाद अब गांवों में ‘स्मार्ट मीटर सरेंडर अभियान’ चलाएगी कांग्रेस, ग्रामीणों को देगी इस बात की जानकारी, जानें क्या है विपक्ष का पूरा प्लान

Facebook


