MP School Closed: भोपाल सहित इन जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, प्राइवेट संस्थाओं को भी मानना होगा आदेश, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला

भोपाल सहित इन जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, प्राइवेट संस्थाओं को भी मानना होगा आदेश, Schools Closed Tomorrow in Bhopal and Guna Districts

MP School Closed: भोपाल सहित इन जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, प्राइवेट संस्थाओं को भी मानना होगा आदेश, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला

All School Closed in MP | Photo Credit: AI

Modified Date: August 11, 2026 / 09:30 pm IST
Published Date: August 11, 2026 9:30 pm IST

भोपाल/गुना। राजधानी भोपाल में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए स्कूलों में एक दिन और अवकाश घोषित किया है। इसके तहत नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल कल बंद रहेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह फैसला सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा। MPBSE, CBSE, ICSE समेत सभी बोर्ड के स्कूलों में विद्यार्थियों की कक्षाएं नहीं लगेंगी। वहीं गुना जिले में भी स्कूलों की छुट्टी की गई है।

शिक्षकों और कर्मचारियों को स्कूल जाना होगा

स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश रहेगा, लेकिन शिक्षक और अन्य कर्मचारी स्कूल के निर्धारित समय में अपने कार्यालय में मौजूद रहेंगे। हालांकि, जिन शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए भारी बारिश के कारण स्कूल पहुंचना जोखिम भरा हो सकता है, उनकी उपस्थिति का अलग से सत्यापन किया जाएगा। जिला प्रशासन ने यह फैसला लगातार हो रही बारिश और जलभराव जैसी स्थिति को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर लिया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित स्कूल प्रबंधन को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

गुना में जलप्रलय, तीन घंटे की मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात

गुना शहर में महज तीन घंटे की मूसलाधार बारिश ने जिला प्रशासन और नगर पालिका के जल निकासी के दावों की पोल खोल दी। नानाखेड़ी, न्यू भगत सिंह कॉलोनी और मंडी गेट के सामने सड़कों पर पानी भर गया। निचली बस्तियों में कई घरों में कमर तक पानी पहुंचने से गृहस्थी का सामान खराब हो गया। रहवासी बाल्टी और मग से घरों से पानी निकालते नजर आए। फायर स्टेशन और गोविंद गार्डन इलाके में भी जलभराव के चलते आवागमन प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बारिश में ऐसी स्थिति बनती है। उनका कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। बारिश से प्रभावित परिवारों ने संपत्ति के नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।