जबलपुर में 5 और कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, कुल संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 20

जबलपुर में 5 और कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, कुल संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 20

जबलपुर में 5 और कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, कुल संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 20
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: April 18, 2020 6:37 pm IST

जबलपुर: मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, इसी बीच न्यायधानी जबलपुर से 5 और कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ जबलपुर में कुल कोरोन संक्रमितों की संख्या 20 पहुंच गई है। फिलहाल सभी मरीजों को आईसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है। मामले की पुष्टि कलेक्टर भरत यादव ने की है।

Read More: आकाशीय बिजली की चपेट में आकर एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, विधायक गोपाल भार्गव ने 4 लाख मुआवजे का किया ऐलान

वहीं, दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग के दो वरिष्ठ अधिकारियों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बता दें कि बीते दिनों दोनों अधिकारियों को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्हें छुट्टी दे दी गई है।

Read More: केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल हुए पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री सिंहदेव, विकास कार्यों की दी जानकारी

भोपाल से आज जांच के लिए 1663 संदिग्धों का सेंपल दिल्ली भेजा गया है। शुक्रवार को भी 1325 सेंपल दिल्ली भेजे गए थे। बताया जा रहा है कि जांच के बाद इन सभी सेंपलों की रिपोर्ट रविवार को आ जाएगी। 1663 सैम्पलों मे गांधी मेडिकल कॉलेज के 946 और भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल के 717 सैम्पल हैं। बता दें कि मध्यप्रदेश में अब तक मध्यप्रदेश में 1194 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है, वहीं, मृतकों का आंकड़ा 69 तक पहुंच गया है।

Read More: सागर में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज, डॉ जीएस पटेल ने की पुष्टि


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"