5 प्रतिशत सालाना ब्याज पर लोन दिलााने के नाम पर लोगों को लगाया करोड़ों का चूना, मामला दर्ज

5 प्रतिशत सालाना ब्याज पर लोन दिलााने के नाम पर लोगों को लगाया करोड़ों का चूना, मामला दर्ज

5 प्रतिशत सालाना ब्याज पर लोन दिलााने के नाम पर लोगों को लगाया करोड़ों का चूना, मामला दर्ज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: February 6, 2020 1:57 am IST

रायपुर: मौदहापारा थाने में लोन दिलाने के नाम कर करोडो की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।पुलिस के मुताबिक आरडीए बिल्डिंग जौरापारा में बालाजी कंस्लटेंसी ने ड्रीम लेंड मनी सोलूशन प्राइवेट लिमिटेड के नाम से जनवरी माह में एक आलीशान ऑफिस खोला था, जिसमें लोगो को 5 प्रतिशत सालाना ब्याज पर लोन देने का लुभावने ऑफर दैनिक समाचार पत्रो में विज्ञापन दिया गया था। विज्ञापन देखकर लोगो ने लोन आवेदन जमा किये थे और सभी से 10 हजार से लेकर 1 लाख रूपए तक की फाइल चार्ज समेत प्रोसेसिंग फीस के नाम पर वसूल किए और बुधवार को लोन का चेक लेने बुलाया को ऑफिस में ताला लगा देख कर होश उड गए।

Read More: ग्रामीण चिकित्सा सहायकों की नहीं जाएगी नौकरी, हाईकोर्ट ने 20 साल बाद सुनाया हक में फैसला

पुलिस के मुताबिक आरोपियो ने करीब 200 लोगों से करोड़ों रूपए वसुलकर अपना ऑफिस बंदकर फरार हो गए। फिलहाल मौदहापारा थाना पुलिस ने कंपनी के डायरेक्टर्स ब्रजेश कुमार,मुकेश शर्मा,मोहित शर्मा,अमन सिंह समेत कई अन्य के खिलाफ धोखाधडी का मामला दर्जकर तलाश शुरू कर दी है।

Read More: सामूहिक हिंसा के दोषियों के खिलाफ पुलिस के विशेष दल ने दी दबिश, एसपी ने सभी आरोपियों के जल्द गिरफ्तारी का किया दावा


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"