खुद को रायपुर एसपी बताकर युवक ने वकील को लगाया चूना, ब्लैकमेल कर ऐंठ लिए पैसे

खुद को रायपुर एसपी बताकर युवक ने वकील को लगाया चूना, ब्लैकमेल कर ऐंठ लिए पैसे

खुद को रायपुर एसपी बताकर युवक ने वकील को लगाया चूना, ब्लैकमेल कर ऐंठ लिए पैसे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: November 27, 2019 1:51 am IST

रायपुर: खुद को रायपुर एसपी बताकर बिलासपुर के वकील से ब्लैकमेलिंग और ठगी के मामले में रायपुर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक ने एक मामले में फंसाने के नाम पर बिलासपुर के वकील अमित खलखो को फोन किया और अपने बैंक खाते में 25 हजार रुपए जमा करा लिए। बाद में पीड़ित वकील को ठगी का पता चला, तो उसने रायुपर के सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। ममले में शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को धर दबोचा है।

Read More: 4 साल पहले बेचा था धान अब तक नहीं मिला किसानों को भुगतान, हाई कोर्ट ने दिया 7 दिन के भीतर पेमेंट करने का आदेश

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ज्ञानेश्वर सिंह राजपूत एक इवेंट ऑर्गेनाइजर का काम करता है। बीते दिनों पीड़ित वकील के दोस्त ने ज्ञानेश्वर का नंबर दिया था और कहा था तनाव होने पर ज्ञानेश्वर से बात करे। इसके बाद वकील और ज्ञानेश्वर के बीच बातचीत होने लगा। दोनों के बीचे सोशल मीडिया पर चैटिंग भी होने लगी। इसके बाद ज्ञानेश्वर ने चैट के आधार पर वकील को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इस दौरान ज्ञानेश्वर ने खुद को रायपुर एसपी बताते हुए कहा कि किसी मामले में फंसा दूंगा। इसी तरह धमका आरोपी ने खाते में दो बार में 25 हजार रुपए जमा करा लिए।

Read More: IAS अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"