आज से रेलवे का रिजर्वेशन काउंटर फिर करेगा काम, देर रात कोलकाता स्थित कार्यालय में आगजनी से सर्वर में आई थी परेशानी

आज से रेलवे का रिजर्वेशन काउंटर फिर करेगा काम, देर रात कोलकाता स्थित कार्यालय में आगजनी से सर्वर में आई थी परेशानी

आज से रेलवे का रिजर्वेशन काउंटर फिर करेगा काम, देर रात कोलकाता स्थित कार्यालय में आगजनी से सर्वर में आई थी परेशानी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: March 9, 2021 2:57 am IST

रायपुर: कोलकाता के स्ट्रेंड रोड पर स्थित बहुमंजिला न्यू कोयलाघाट इमारत में सोमवार शाम भीषण आग लगने से कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, इसी बिल्डिंग में स्थित पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी रेलवे के जोनल कार्यालय में भारी नुकसान हुआ है, जिसके चलते रायपुर सहित प्रदेशभर में रिजर्वेशन ठप्प हो गया था। आज रिजर्वेशन सेवाओं को रेलवे ने बहाल कर लिया है, जिसके बाद से अब रिजर्वेशन काउंटर में टिकट बुकिंग शुरू हो गई है।

Read More: गुजरात की तरह हमें भी करना चाहिए शराबबंदी पर विचार, पूर्व CM उमा भारती ने BJP प्रदेश अध्यक्ष को लिखा पत्र

गौरतलब है कि कोलकाता स्ट्रेंड रोड पर स्थित बहुमंजिला न्यू कोयलाघाट इमारत में सोमवार शाम भीषण आग लगने से कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 4 दमकल कर्मी, 2 रेलवे, 1 आरपीएफ जवान, 1 एसआई समेत 9 लोग शामिल हैं। हालांकि काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया था।

Read More: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज कोयला खनन और परिवहन मुद्दे की गूंज, सदन में विनियोग विधेयक पर होगी चर्चा

वहीं’सूचना मिलने से मौके पर पहुंची सीएम ममता बनर्जी ने ऐलान किया कि राज्य सरकार इस घटना के प्रत्येक मृतक के परिजनों को 10-10 लाख रुपए का मुआवजा और प्रत्येक मृतक के एक निकट परिजन को सरकारी नौकरी देगी।

Read More: मध्यप्रदेश विधानसभा में आज कई मुद्दों की होगी गूंज, सरकार को घेरने विपक्ष उठाएगा ये सब मुद्दा

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"