फेल छात्रों को फर्जी मार्कशीट देने वाले गिरोह का भांडाफोड़, 30 हजार रुपए लेकर देते थे पास का सर्टिफिकेट

फेल छात्रों को फर्जी मार्कशीट देने वाले गिरोह का भांडाफोड़, 30 हजार रुपए लेकर देते थे पास का सर्टिफिकेट

फेल छात्रों को फर्जी मार्कशीट देने वाले गिरोह का भांडाफोड़, 30 हजार रुपए लेकर देते थे पास का सर्टिफिकेट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: October 13, 2020 5:46 pm IST

जबलपुर: खबर मध्यप्रदेश की न्यायधानी जबलपुर से है, जहां 10वीं और 12वीं में फेल हुए छात्रों के साथ यूजी व पीजी छात्रों को फर्जी मार्कशीट दिलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। बताया गया कि आरोपियों ने एक फर्जी वेबसाइट बना रखी थी, जिसके जरिए वे छात्रों को फर्जी मार्कशीट देते थे। पुलिस फिलहाल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि उन्होंने कितने छात्रों को फर्जी मार्कशीट मुहैया कराई है।

Read More: मरवाही उपचुनाव के लिए JCCJ नेता अमित जोगी 16 अक्टूबर को दाखिल करेंगे नामांकन

जबलपुर पुलिस ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि जबलपुर में पिछले कई सालों से 10वीं और 12वीं की परीक्षा में फेल हो रहे छात्रों को फर्जी मार्कशीट दिलाने का गोरखधंधा जमकर फल फूल रहा था। सूचना पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से फर्जी मार्कशीट बनाने के दस्तावेजे बरामद हुए हैं। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों में प्रेम कुमार संजय यादव और अजय विश्वकर्मा शामिल हैं, जिन्होंने मार्कशीट बनाने के लिए एक फर्जी वेबसाइट भी तैयार की थी। इसके माध्यम से वह दसवीं और बारहवीं में फेल हुए छात्रों से संपर्क किया करते थे और फिर छात्रों को अपने झांसे में लेकर 20 से 30 हजार रुपए में फर्जी मार्कशीट तैयार करते थे।

Read More ;’रेशम कीट पालन’ बना वनांचल के आदिवासी किसानों के लिए आय का जरिया, हो रही भरपूर आमदनी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"