16 साल की नाबालिग से गैंगरेप, 7 महीने की है गर्भवती, लेकिन पुलिस को नहीं दी गई सूचना

16 साल की नाबालिग से गैंगरेप, 7 महीने की है गर्भवती, लेकिन पुलिस को नहीं दी गई सूचना

16 साल की नाबालिग से गैंगरेप, 7 महीने की है गर्भवती, लेकिन पुलिस को नहीं दी गई सूचना
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: May 28, 2021 6:33 pm IST

भोपाल: सोलह साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता लड़की सात महीने की गर्भवती हो गई है और पिछले पांच दिन से जेपी हाॅस्पिटल में भर्ती है। लेकिन डाॅक्टरों ने पुलिस को सूचना तक नहीं दी। वहीं, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के महासचिव राकेश प्रजापति ने मामले की जानकारी पुलिस का दी।

Read More: किन्नर से यौन संबंध बनाना चाहता था युवक, फिर हुआ ऐसा कुछ की 6 लोगों ने मिलकर कर दी हत्या, देखें क्या है मामला

इस सूचना के बाद एमपी नगर थाना पुलिस ने महिला सब इंस्पेक्टर को जेपी हाॅस्पिटल भेज पीड़िता युवती के बयान दर्ज कर तीन युवकों के खिलाफ गैंगरेप, एचसी-एससी एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। एडिशनल एसपी राजेश सिंह भदौरिया के मुताबिक पीड़िता एमपी नगर थाना क्षेत्र में रहती है। अक्टूबर 2020 में सादिक उर्फ सद्दू नाम के युवक और उसके दो नाबालिग दोस्तों ने पीड़िता लड़की के साथ गैंगरेप किया। सादिक उर्फ सद्दू लगातार पीड़िता के साथ बलात्कार करता रहा। वहीं, जब पीड़िता युवती को पेट दर्द हुआ, तो उसकी मां ने उसे जेपी हाॅस्पिटल में भर्ती कराया।

Read More: छत्तीसगढ़ के इन अस्पतालों को भारत सरकार ने दिया उत्कृष्ट गुणवत्ता प्रमाण पत्र, कोरोना संकट में किया बेहतरीन काम


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"