घरौंदा दुष्कर्म मामले में अधीक्षिका की भूमिका संदिग्ध, 5 बार नोटिस मिलने के बाद भी नहीं पहुंची बयान देने
घरौंदा दुष्कर्म मामले में अधीक्षिका की भूमिका संदिग्ध, 5 बार नोटिस मिलने के बाद भी नहीं पहुंची बयान देने
रायपुर: कोपलवाणी स्थित आश्रय गृह घरौंद में मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ दुष्कर्म में पेंच अब फंसते जा रहा है। मामले में जाच की कार्रवाई तीन महीने बाद भी पूरी नहीं हो पाई है। मामला गंभीर होने के बावजूद संस्था के जिम्मेदार जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। लगातार पांच बार नोटिस भेजने के बाद भी अधिक्षिका मेघा तिवारी अपना बयान दर्ज कराने से बचते हुए नजर आ रहीं हैं। छात्रावास अधिक्षिका को अंतिम नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद जांच अधिकारी दो दिन के भीतर जिला कलेक्टर को अपना रिपोर्ट सौंपेंगे।
जांच अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान संस्था की कई खामियां सामने आई हैं। पूरे मामले में अधीक्षिका की भूमिका संदिग्ध है। मामले में 15 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। अधीक्षिका को 8 अप्रैल को सुबह 11.30 बजे कलक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 12 में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे। इससे पहले अधीक्षिका को बयान के लिए 13 मार्च, 26 मार्च, 29 मार्च, 3 अप्रैल और 8 अप्रैल को उपस्थित होने का नोटिस जारी किया गया था, लेकिन वो नहीं पहुंचीं।
Read More: OLX से खरीदते हैं सामान तो हो जाईए सावधान, ठगों ने आर्मी अधिकारी बनकर लगाया लाखों का चूना
17 जनवरी को राज्य सरकार के समाज कल्याण विभाग ने मंत्रालय से कलक्टर रायपुर को पत्र भेजकर मामले की दंडाधिकारी जांच अपर कलक्टर स्तर के अधिकारी से करवाने के निर्देश दिए थे। शासन के निर्देश पर कलक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. बसवराजु एस ने जांच का आदेश जारी किया था। आदेश में कहा गया है कि यह समिति घटना के प्रत्येक आवश्यक बिन्दु की सिलसिलेवार जांच की जाए।
Read More: HRD मंत्रालय ने जारी की देश के उच्च शिक्षण संस्थानों की सूची, नंबर 1 पर IIT मद्रास
ये है पूरा मामला
कोपलवाणी के कोटा स्थित आश्रयगृह में मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ डॉक्टर द्वारा दुष्कर्म करने की बात सामने आई थी। युवती के परिजनों ने इसकी शिकायत सरस्वती नगर थाने में 12 जनवरी को की थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को जेल भेज दिया था। हॉस्टल में चेकअप करने आए आरोपी फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. अजय साहू ने मनोरोगी युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।
<iframe width=”1036″ height=”583″ src=”https://www.youtube.com/embed/3lhrWoy1tyA” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

Facebook


