मंत्री सिलावट से सवाल पूछने वाली युवती ने सीएम को किया ट्वीट, कहा- मामा! आपकी भांजी पर अश्लील टिप्पणी कर रहे, वो भी सिर्फ…

मंत्री सिलावट से सवाल पूछने वाली युवती ने सीएम को किया ट्वीट, कहा- मामा! आपकी भांजी पर अश्लील टिप्पणी कर रहे, वो भी सिर्फ...

मंत्री सिलावट से सवाल पूछने वाली युवती ने सीएम को किया ट्वीट, कहा- मामा! आपकी भांजी पर अश्लील टिप्पणी कर रहे, वो भी सिर्फ…
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: July 6, 2020 2:47 pm IST

इंदौर: कांग्रेस पार्टी छोड़कर बीजेपी में जाने वाले मंत्री तुलसी सिलावट से दल बदलने को लेकर सवाल पूछने वाली युवती ने ट्रोल होने के बाद अब सीएम शिवराज से ट्वीट कर सवाल पूछा है। युवती ने ट्वीट कर लिखा है कि मा इन दिनों आपकी भांजी पर अश्लील व अभद्र टिप्पणी हो रही है, वह भी सिर्फ इसलिए कि उसने आपके मंत्री से सवाल पूछने के कारण।

Read More: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 92 नए मरीजों की पुष्टि, 66 डिस्चार्ज

इससे पहले यवती को लोगों ने मंत्री तुलसी सिलावट से सवाल पूछने को लेकर जमकर ट्रोल किया गया। सिलावट के समर्थकों ने युवती को सोशल मीडिया पर बदनाम कर उसे ट्रोल करना शुरू कर दिया। इसकी शिकायत युवती ने पुलिस को की है। वहीं इस युवती द्वारा उठाए गए सवाल को मंत्री सिलावट ने कांग्रेस का षड्यंत्र बताया है।

Read More: Watch Video: सावन के पहले सोमवार पर ठाठ-बाठ से निकली ‘बाबा महाकाल’ की सवारी, दिखा कोरोना संक्रमण का असर

मंत्री तुलसी सिलावट रविवार को सांवेर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 36 में रहवासियों की मीटिंग ले रहे थे। इस मीटिंग के दौरान एक युवती ने तुलसी सिलावट से पार्टी बदलने से संबंधित सवाल किया और पूछा कि एक अच्छी भली चल रही सरकार को आखिर क्यों गिरा दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। यह बात सिलावट के समर्थकों को नागवार गुजरी और उन्होंने युवती का चरित्र हनन करते हुए उसके खिलाफ अनर्गल बात करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर दिया और मास कम्युनिकेशन कि स्टूडेंट के बारे में पोस्ट डालते हुए बार अटेंडर बता दिया। तुलसी सिलावट के समर्थकों ने युवती लिए अपशब्द भी लिखें।

Read More: कोरोना संकट के बीच 8 जुलाई से खुलेंगे होटल और लॉज, उद्धव ठाकरे सरकार ने दी अनुमति

मंत्री सिलावट से सवाल पूछने वाली युवती ने सीएम को किया ट्वीट, कहा- मामा आपकी भांजी पर अश्लील टिप्पणी कर रहें वो भी सिर्फ…! Girl Ask To CM Shivraj- Dear Mamaji, I have done that question just as a citizen of a democratic country.

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"