रायपुर के चार सटोरिए गोवा में चला रहे थे IPL सट्टा, क्राइम ब्रांच की टीम ने दबोचा

रायपुर के चार सटोरिए गोवा में चला रहे थे IPL सट्टा, क्राइम ब्रांच की टीम ने दबोचा

रायपुर के चार सटोरिए गोवा में चला रहे थे IPL सट्टा, क्राइम ब्रांच की टीम ने दबोचा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: October 12, 2020 2:13 pm IST

रायपुर: आईपीएल शुरू होते ही देशभर में बैटिंग बिजनेस करने वाले फिर से सक्रिय हो गए हैं। रोजाना आईपीएल के मैचों का सट्टा लिखने वालों का खुलासा हो रहा है। इसी बीच खबर आ रही है कि गोवा क्राइम ब्रांच ने आईपीएल सट्टा का भांडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने चार सटोरियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि चारो आरोपी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रहने वाले हैं।

Read More: नारकोटिक्स विंग की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो ब्राउन शुगर के साथ अंतरराज्यीय गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार, पैरोल पर जेल से बाहर था आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार गोवा पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने सोमवार को रायपुर निवासी रंजोत सिंह छाबड़ा, सुनील मोटवानी, कपिल तोलानी और विनय गंगवानी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारो आरोपियों को आईपीएल सट्टा लिखते गिरफ्तार किया है।

Read More: 15 नवंबर तक बंद रहेंगे प्रदेश की पहली से आठवीं तक के सरकारी स्कूल, निर्देश जारी

वहीं, दूसरी ओर नशे के खिलाफ IBC24 की मुहिम #IBC24AgainstDrugs लगातार जारी है। मामले में पुलिस ने अब तक 10 से अधिक ड्रग्स पैडलरों का गिरफ्तार किया है। वहीं, पूछताछ के दौरान पैडलरों ने प्रदेश के कई रसूखदारों और बड़े लोगों के नाम का खुलासा किया है। तस्करों ने महिलाओं और रसूखदार युवतियों का भी नाम लिया है।

Read More: कोरोना वायरस ने ले ली एक और नेता की जान, ओडिशा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शरत कुमार का निधन


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"