चाकूबाजी और हत्या की घटना के बाद हटाए गए गोलबाजार थाना प्रभारी, केके बाजपेयी को सौंपी जिम्मेदारी

चाकूबाजी और हत्या की घटना के बाद हटाए गए गोलबाजार थाना प्रभारी, केके बाजपेयी को सौंपी जिम्मेदारी

चाकूबाजी और हत्या की घटना के बाद हटाए गए गोलबाजार थाना प्रभारी, केके बाजपेयी को सौंपी जिम्मेदारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: October 14, 2020 1:38 pm IST

रायपुर। राजधानी के सबसे भीड़-भाड़ वाले जयस्तंभ चौक में सामने आई चाकूबाजी और हत्या की घटना के बाद गोलबाजार टीआई विनीत दुबे को हटा दिया गया है। उनकी जगह केके बाजपेयी को जिम्मेदारी सौंपी है।

Read More News:  पूर्व सीएम करेंगे चुनावी सभा को संबोधित, कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में करेंगे प्रचार

वहीं विनीत दुबे को तेलीबांधा का प्रभारी बनाया गया है। इसके आलवा रमाकांत साहू को सायबर सेल प्राभारी का चार्ज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि रविवार शाम सिंगल पर कार रोकते ही बदमाशों ने ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

Read More News:  पूर्व सीएम करेंगे चुनावी सभा को संबोधित, कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में करेंगे प्रचार

जानलेवा हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। हालांकि दूसरे दिन आरोपियों ने सरेंडर कर दिया। बता दें कि आज ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गृह विभाग की बैठक ली। बैठक में सीएम ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Read More News: फारूक अब्दुल्ला को जूता मारने वाले को लाखों का ईनाम, हिंदूवादी नेता ने किया ऐलान


लेखक के बारे में