सरकारी कर्मचारी ही ठेंगा दिखा रहे सोशल डिस्टेंस के नियमों को, कलेक्ट्रेट में तैनात कर्मचारियों ने लगाई भीड़
सरकारी कर्मचारी ही ठेंगा दिखा रहे सोशल डिस्टेंस के नियमों को, कलेक्ट्रेट में तैनात कर्मचारियों ने लगाई भीड़
जबलपुर: कोरोना वायरस से छुटकारा पाने के लिए केंद्र और राज्य की सरकार ने लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने की नसीहत दी है। वहीं, आवश्यकता पड़ने पर घर से बाहर निकलने वालों को एक मीटर की दूरी बनाए रखने को कहा गया है। लेकिन प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी ही सरकार के इस निर्देश को ठेंगा दिखाने में लगे हुए हैं। सोचने वाली बात यह है कि जब अधिकारी कर्मचारी ही सरकार के आदेशों की अवहेल्ना करने लगे तो फिर व्यवस्थ कैसे सुचारू रूप से चलेगी।
दरअसल मामला जबलपुर कलेक्टर कार्यालय का है, जहां ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी ही सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ड्यूटी दिए जाने के दौरान शासकीय ही भीड़ लगाकर खड़े रहते हैं।
बता दें कि कोराना वायरस के प्रसार को कम करने के लिए सरकार ने पूरे देश में लॉक डाउन कर दिया है। साथ ही लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी गई है।

Facebook


