नान घोटाला मामले में HC ने मंजूर की तात्कालिक प्रबंधक शिवशंकर भट्ट की जमानत, 4 साल से थे जेल में बंद

नान घोटाला मामले में HC ने मंजूर की तात्कालिक प्रबंधक शिवशंकर भट्ट की जमानत, 4 साल से थे जेल में बंद

नान घोटाला मामले में HC ने मंजूर की तात्कालिक प्रबंधक शिवशंकर भट्ट की जमानत, 4 साल से थे जेल में बंद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: August 6, 2019 2:00 pm IST

रायपुर: बहु​चर्चित नान घोटाला मामले में हाईकोर्ट ने तात्कालिक प्रबंधक शिवशंकर भट्ट की जमानत मंजूर कर दी है। मामले में तात्कालिक प्रबंधक शिवशंकर भट्ट पिछले 4 साल से जेल में थे। बता दें कि साल 2015 में एंटी करप्शन ब्यूरो और आर्थिक अपराध शाखा ने नागरिक आपूर्ति निगम के कुछ बड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान उन्होंने 27 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

Read More: धारा 370 पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान, कहा- मोदी सरकार के इस बदलाव पर कोई सवाल ही नहीं उठता…

ज्ञात हो कि मंगलवार को ईओडब्ल्यू की टीम ने नया रायपुर स्थित नागरिक आपूर्ति निगम के दफ्तर पर दबिश दी है। बताया जा रहा है कि ईओडब्ल्यू की टीम ने पूर्व में लंबित नान घोटाला मामले के दस्तावेजों को जब्त करने पहुंची हैं। डीएसपी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में यह दल पहुंचा नान के दफ्तर पर पहुंचे हैं। फिलहाल 10 अधिकारियों द्वारा कार्रवाई जारी है। बता दें कि नान घोटाले के मामले में ईओडब्ल्यू जांच कर रही है।

Read More: Watch Video: धारा 370 पर इस सांसद के भाषण पर कायल हुए मोदी-शाह, जानिए कौन हैं

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/xDzffmpZD1s” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"