स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया 196 नवनियुक्त चिकित्सा अधिकारियों का पदस्थना आदेश, देखिए सूची

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया 196 नवनियुक्त चिकित्सा अधिकारियों का पदस्थना आदेश, देखिए सूची

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया 196 नवनियुक्त चिकित्सा अधिकारियों का पदस्थना आदेश, देखिए सूची
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: October 27, 2020 5:14 pm IST

रायपुर: स्वास्थ्य विभाग ने 196 नव नियुक्त चिकित्सा अधिकारियों के पदस्थापना आदेश आज जारी कर दिए हैं। मंत्रालय से आज जारी आदेश के अनुसार इन अधिकारियाों को नियुक्ति तिथि से 15 दिनों के अंदर कार्यभार ग्रहण करना होगा अन्यथा उनका नियुक्ति आदेश स्वतः निरस्त माना जाएगा। इन चिकित्सा अधिकारियों की पदस्थापना प्रदेश के विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों,जिला अस्पतालों आदि में की गई है। इनका वेतनमान मेट्रिक्स लेवल 12 ,वेतन बैंड 15600-39100 ग्रेड वेतन 5400 होगा एवं परीविक्षा अवधि 2 वर्ष की रहेगी।

Read More: #IBC24AgainstDrugs: प्रभावशाली लोग बचा रहे ‘क्वींस क्लब’! IBC24 की मुहिम की गूंज पहुंची सदन तक

जारी आदेश में कहा गया है कि उपर्युक्त नियुक्तियां उच्च न्यायालय बिलासपुर में विचाराधीन याचिका क्रमांक 591/2012 में न्यायालय द्वारा पारित किए जाने वाले निर्णय के अध्यधीन होगीं। इन नियुक्तियों में आरक्षण के नियमों का पालन किया गया है। विस्तृत जानकारी के लिए  स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट

का अवलोकन किया जा सकता है।

Read More: सत्ता का संग्राम: बीजेपी कल जारी करेगी चुनावी संकल्प पत्र, CM शिवराज, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत कई नेता होंगे शामिल

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"