स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, आज नहीं मिला नया केस, एक्टिव मरीजों की संख्या 7
स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, आज नहीं मिला नया केस, एक्टिव मरीजों की संख्या 7
रायपुर। छत्तीसगढ़ कोरोना संक्रमण मुक्त राज्य की ओर अग्रसर है। प्रदेश में कोरोना संक्रमित आधे से अधिक मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। छत्तीसगढ़ में कोरोना की स्थिति को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है।
Read More News: जानलेवा हमला, लेनदेन के विवाद पर शराब कारोबारी पर टूट पड़े आधा दर्जन बदमाश
जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज एक भी कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने नहीं आए। प्रदेश में अब तक 18 हजार 881 संभावित लोगों के सैंपल जांच के लिए गए हैं। इनमें 17,963 की रिपोर्ट निगेटिव आए हैं। जबकि 875 की जांच जारी हैं।
Read More News: सीएम करेंगे मैराथन बैठक, 8.85 लाख मजदूरों के खाते में हस्तांरित करेंगे रकम
प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 43 है। एक्टिव मरीजों की संख्या 7 है, जिनका इलाज रायपुर एम्स में उपचार चल रहा है। बता दें कि प्रदेश में अब तक 36 कोरोना संक्रमितों का उपचार कर डिस्चार्ज किया जा चुका है।
Read More News: जानलेवा हमला, लेनदेन के विवाद पर शराब कारोबारी पर टूट पड़े आधा दर्जन बदमाश

Facebook


