कोरोना नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम पहुंची कटघोरा, इन अधिकारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

कोरोना नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम पहुंची कटघोरा, इन अधिकारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

कोरोना नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम पहुंची कटघोरा, इन अधिकारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: April 13, 2020 4:22 pm IST

रायपुर: कटघोरा में कोविड-19 के नियंत्रण और रोकथाम के लिए जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल की पहल पर चार सदस्यीय विशेष टीम का गठन कर कोरबा भेजा है। इस टीम में स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव डॉ. सीआर प्रसन्ना, ओएसडी भोस्कर विलास संदीपन, उपसंचालक आसिम खान और डॉ. सुंदरानी शामिल हैं।

Read More: किराना और आटा चक्की की दुकानें खोलने लेनी होगी प्रशासन की अनुमति, किसानों का पूरा उत्पाद खरीदेगी सरकार

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा में औद्योगिक संस्थानों के मद्देनजर आवश्यक कदम उठाने स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव सहित आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा और स्थानीय कलेक्टर मती किरण कौशल को पत्र लिखा था। उन्होंने पत्र में जानकारी दी थी कि कोरबा औद्योगिक क्षेत्र के 12 प्रतिशत निवासी अस्थमा व ब्रोंकाइटिस जैसे फेफड़ों से संबंधित रोग से पीड़ित हैं। इस वजह से यहाँ कोरोना संक्रमण का दुष्प्रभाव अधिक हो सकता है।

Read More: मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी, तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी

अग्रवाल ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के कटघोरा पहुंचने पर उम्मीद जताई है कि इससे वहां कोविड-19 के नियंत्रण के लिए उठाए जा रहे कदमों में तेजी आएगी और जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। हम सब मिलकर इस वैश्विक महामारी से लड़ेंगे और इस पर विजय भी प्राप्त करेंगे। उन्होंने कोरबा जिले के लोगों को लॉक-डाउन और सोशल-डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सुरक्षित रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह निश्चित ही कठिन समय है, लेकिन हमारे स्वास्थ्य के लिए इस वक्त घर पर रहना जरूरी है।

Read More: मंत्री टी एस सिंहदेव ने ली व्यापारियों और उद्योगपतियों की बैठक, लॉकडाउन में काम शुरू करने पर मंथन


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"