स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन से मांगी प्लाज्मा थेरेपी की अनुमति, किट उपलब्ध कराए जाने का किया अनुरोध
स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन से मांगी प्लाज्मा थेरेपी की अनुमति, किट उपलब्ध कराए जाने का किया अनुरोध
भोपाल। कोरोना वायरस को लेकर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के साथ चर्चा की। इस दौरान मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश की वर्तमान स्थिति से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया।
Read More News: राजस्थान में कोरोना के 36 नए केस और सामने आए, 2000 पहुंची पॉजिटिव मरीजों की संख्या
मंत्री ने बताया कि सबसे ज्यादा पश्चिमी मध्यप्रदेश का क्षेत्र इंदौर और उज्जैन कोरोना संक्रमण से प्रभावित है। यहां कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए लॉकडाउन में सख्ती बरती जा रही है। बावजूद मरीज बढ़े रहे हैं।
Read More News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देशभर के सरपंचों से करेंगे बात
हालांकि मध्यप्रदेश के लिए राहत की बात यह है कि यहां कोरोना संक्रमित की मृत्यु दर 10 से घटकर 4.8% हुई। हम कोरोना संक्रमण के खिलाफ हर संभव प्रयास कर रहे हैं जिसके चलते स्थिति नियंत्रण में है।
Read More News: देशभर में बीते 24 घंटे में मिले 1684 नए मामले, 37 ने तोड़ा दम, 23077 हुई पॉजिटिव मरीजों की संख्या
इस चर्चा के दौरान मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने केंद्रीय मंत्री से प्लाज्मा थेरेपी से कोरोना संक्रमित मरीज के ईलाज की अनुमति मांगी है। वहीं ज्यादा से ज्यादा सैंपल की जांच के लिए किट उपलब्ध कराए जाने का भी अनुरोध केंद्रीय मंत्री से किया है। इस पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने जांच किट जल्द ही उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन दिया।
Read More News: पंचायती राज दिवस के अवसर पर PM मोदी ने लॉन्च किया ई-ग्राम स्वराज पोर्टल और मोबाइल ऐप, देशभर के सरपंचों से किया संवाद
प्लाज्मा थेरेपी को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आईसीएमआर की गाइडलाइन का पालन करेंगे। उसके साथ ही प्लाज्मा थेरेपी के माध्यम से ही कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज अस्पताल और प्रबंधन शुरू कर सकते हैं।

Facebook


