AIPC की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, कोरोना वैक्सीन की परिस्थिति और वितरण संबंधी विषयों पर हुई चर्चा

AIPC की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, कोरोना वैक्सीन की परिस्थिति और वितरण संबंधी विषयों पर हुई चर्चा

AIPC की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, कोरोना वैक्सीन की परिस्थिति और वितरण संबंधी विषयों पर हुई चर्चा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: November 21, 2020 4:34 pm IST

रायपुर: आज ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्री टी एस सिंहदेव ने शामिल होकर कोरोना संक्रमण की परिस्थिति एवं कोरोना वैक्सीन पर विस्तृत चर्चा की। देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाली कोरोना की स्थिति को ध्यान में रखकर बढ़ते संक्रमण पर गहन चर्चा के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्री टी एस सिंहदेव ने अपना वक्तव्य रखा, उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन ही केवल कोरोना का उपचार नहीं है बल्कि इतने समय से यह संक्रमण हमारे बीच है और हम इससे लड़ने के लिए सावधानी बरत रहे हैं। नियमित रूप से हाथ धोना, मास्क पहनना और शारीरिक दूरी बनाकर रखना भी कोरोना की दवा के समान ही है। इतने समय तक कोरोना से लड़ने में हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर्याप्त रही है, हमें केवल कोरोना वैक्सीन के इंतज़ार में नहीं बैठना चाहिए बल्कि अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने पर भी ध्यान रखना चाहिए।

Read More: कुत्ते की मौत के गम में 19 साल की युवती ने कर ली खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- मुझे मेरे ‘बाबू’ के सा​थ दफनाना

कोरोना वैक्सीन को लेकर जल्दबाज़ी करने से बेहतर है कि इंतजार करके सही दवा का चुनाव करें
कोरोना वैक्सीन के मुद्दे पर चर्चा करते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्री टी एस सिंहदेव ने कहा कि भारत विश्व में दवाओं के सबसे बड़े उत्पादकों में शामिल है हमारे लिए दवा का उत्पादन इतनी चिंता का विषय नहीं है जितना दवा को देश के कोने-कोने तक पहुंचाना है। स्वास्थ्य मंत्री श्री टी एस सिंहदेव ने कहा कि इस दौर में विश्व की अलग-अलग कंपनियां दवा बनाने में लगी हुई हैं और इससे प्रतिस्पर्धा भी बढ़ी है, इस दवाओं के बाजार में हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि अभी तक किसी भी दवा को कोई भी वैज्ञानिक आधार नहीं मिला है। उन्होंने आगे कहा कि दवा के वितरण से पूर्व हमें धैर्यपूर्वक यह निर्धारित करना होगा कि कौन सी दवा हमारे देशवासियों के लिए सबसे बेहतर है, जहाँ एक ओर कुछ दवा के लिए -70℃ तापमान का वातावरण निर्धारित है वहीं कुछ दवाएं ऐसी भी हैं जो हमारे देश की स्थिति के अनुकूल नहीं हैं। स्वास्थ्य मंत्री श्री टी एस सिंहदेव ने आगे कहा कि हमें यह मानकर चलना होगा कि फरवरी के अंत तक कोरोना की वैक्सीन बाजार में उपलब्ध होगी और उस समय तक हमें कोविड प्रोटोकॉल पर चलना होगा, इसके साथ ही सरकारों को यह निर्धारित करना होगा कि किस वर्ग (आयुसीमा, कमजोर रोग-प्रतिरोधक क्षमता आदि) को वैक्सीन पहले दी जायेगी। हमें फ्रंटलाइन और हेल्थ वर्कर्स को सबसे पहले प्राथमिकता देने की आवश्यकता है, देश के सभी लोगों को वैक्सीन देने की इस पूरी प्रक्रिया में 6 महीने से 3 सालों तक का समय लगेगा जिस समय में धैर्य और संयम के साथ ही पूर्व निर्धारित योजना भी अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगी। इस बैठक में वरिष्ठ वैज्ञानिक लेखक (श्वेतपत्र) धनंजय नवांदर, पूर्व सांसद (राज्य सभा) एम वी राजीव गौड़ा, शाम्भवी नायक एवं राहुल सिंघवी उपस्थित रहे।

Read More: लव जिहाद: धर्म परिवर्तन कर शादी करने युवक बना रहा युवती पर दबाव, तेजाब फेंककर जान से मारने की देता है धमकी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"