झीरम घाटी मामले में हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, गवाहों ने कहा- महेंद्र कर्मा को नहीं दी गई थी पर्याप्त सुरक्षा

झीरम घाटी मामले में हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, गवाहों ने कहा- महेंद्र कर्मा को नहीं दी गई थी पर्याप्त सुरक्षा

झीरम घाटी मामले में हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, गवाहों ने कहा- महेंद्र कर्मा को नहीं दी गई थी पर्याप्त सुरक्षा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: September 13, 2019 11:20 am IST

बिलासपुर: झीरम घाटी हमले के मामले में हाईकोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई। मामले में आज हमले के तीन गवाहों के बयान दर्ज किए गए। सुनवाई के दौरान गवाहों ने कोर्ट को बताया कि महेंद्र कर्मा को पर्याप्त सुरक्षा नहीं प्रदान की गई थी, जिसके चलते नक्सलियों ने उनको निशाना बनाया। मामले में अगली सुनवाई 1 अक्टूबर को होगी।

Read News: चंद्रयान-2 : विक्रम लैंडर के लिए 17 सितंबर को आएगी गुड न्यूज, इसरो को नासा ने दी ये अहम जानकारी

झीरम मामले को लेकर विशेष न्यायिक जांच आयोग ने कहा कि 1 अक्टूबर तक राज्य सरकार या अन्य व्यक्ति अधिसूचना में प्रकाशित जांच बिंदुओ पर शपथ पत्र पेश कर सकते हैं। इसके बाद कोई भी शपथ पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Read More: विधायक बृहस्पति सिंह का एक और बड़ा बयान, कहा- शिक्षा विभाग और मंत्री को भाजपा ने ​कर लिया है हाईजैक

बता दें कि 25 मई 2013 को बस्तर के झीरम घाटी में नक्सलियों ने कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर ताबड़तोड़ हमला कर 35 नेताओं और कार्यकर्ताओं को मौत के घाट उतार दिया था। इस हमले में कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल, पूर्व मंत्री महेंद्र कर्मा, पूर्व विधायक उदय मुदलियार को नक्सलियों ने अपना निशाना बनाया था।

Read More: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा के बेबाक बोल, कहा- फिल्मों में रोल के लिए किसी के साथ भी सोना…

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/j6ESP3NU7Yk” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"