छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की आशंका, 7 जिलों में येलो तो 5 जिलों में रेड अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की आशंका, 7 जिलों में येलो तो 5 जिलों में रेड अलर्ट जारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में शनिवार देर रात से लगातार बारिश जारी है। बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया है। लगातार पानी गिरने से लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें- सऊदी अरब ने दिखाई पाकिस्तान को औकात, बंद किया दाना-पानी, ऋण चुकाने …
वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के 12 जिलों के लिए 24 घंटे के लिए येलो,ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के 5 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
ये भी पढ़ें- रूसी कोरोना वैक्सीन का सच आया सामने, 38 लोगों पर हुआ टेस्ट, राष्ट्र…
जशपुर जिले कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं। वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेशवासियों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।
पढ़ें- कोरोना अपडेट: छत्तीसगढ़ में आज कुल 486 कोरोना मरीजों की पुष्टि, देर रात हुई 58 नए संक्रमितों की प…
बीजापुर में भी शनिवार देर रात से लगातार बारिश होने से सड़कों में जलभराव हो गया है। एनएच 163 पर सड़कों पर पेड़ गिरने से लंबा जाम लग गया।
पढ़ें- राजधानी में कचरे के ढे़र में मिला नवजात बच्चे का शव, लोगों ने कहा ज…
वहीं तेज बारिश से एक वाहन भी पानी में बह गया। कई यात्री सड़कों के दोनों ओर फंसे नजर आए। लगातार पानी गिरने से नदी-नाले उफान पर हैं।

Facebook


