मौसम ने फिर बदली करवट, कोरोना संक्रमण के बीच कई जिलों में भारी बारिश, ओलावृष्टि से किसानों को नुकसान

मौसम ने फिर बदली करवट, कोरोना संक्रमण के बीच कई जिलों में भारी बारिश, ओलावृष्टि से किसानों को नुकसान

मौसम ने फिर बदली करवट,  कोरोना संक्रमण के बीच कई जिलों में भारी बारिश,  ओलावृष्टि से किसानों को नुकसान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: March 27, 2020 4:33 am IST

इंदौर। देश के पूर्वी दिशा में भारी बर्फबारी के बाद मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम में हुए बदलाव के बाद एक बार फिर भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ें- ईरान से लाए जा रहे 300 यात्रियों को रखा जाएगा प्रदेश की राजधानी में…

कश्मीर सहित कई राज्यों में बर्फबारी का दौर लगातार जारी है। वहीं इसका प्रभाव मध्यप्रदेश में देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में मौसम ने करवट बदली है। इंदौर, रायसेन, सिहोर सहित कई इलाकों में हो शुक्रवार सुबह से तेज बारिश का दौर जारी है। राजधानी भोपाल से सटे सिहोर में ओले गिरने से किसानों की फसल को नुकसान होने की सूचना है। वहीं कोरोना संक्रमण के बीच भारी बारिश ने लोगों की मुसीबत को और बढ़ा दिया है।

ये भी पढ़ें- 300 किलोमीटर पैदल ही तय करेंगे 11 मजदूर, रास्ते में जहां पुलिस मिलत…

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मौसम में ये बदलाव आगामी 24 घंटों तक बना रह सकता है। वहीं, मध्य भारत के मौसम की बात करें तो मध्य प्रदेश के पूर्वी और मध्य भागों, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में बादलों की गर्जना के साथ बारिश की गतिविधियां अगले 24 घंटों तक बनी रहेंगी।


लेखक के बारे में