पिता ने ली राहत की सांस, 15 दिन से लापता बालक मिला, गृहमंत्री ताम्रध्वज ने आंध्र प्रदेश पुलिस अधिकारियों को दी बधाई
पिता ने ली राहत की सांस, 15 दिन से लापता बालक मिला, गृहमंत्री ताम्रध्वज ने आंध्र प्रदेश पुलिस अधिकारियों को दी बधाई
गरियाबंद। 15 दिन से लापता बालक सकुशल मिल गया है। बच्चे की मिलने की पुष्टि पिता उत्तम साहू ने की है। बताया कि बच्चा मिलने के बाद आंध्र प्रदेश की पुलिस ने फोटो भेजकर पहचान करवाई। वहीं कल सुबह तक बच्चे को परिवार के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
Read More News: गोल्ड लोन घोटाले में मुख्य आरोपी SBI कैशियर राजीव पालीवाल का निधन, बैंक में रखे 15 किलो सोने की हेराफेरी में था
बता दें कि 27 फरवरी को बालक अपने परिवार के साथ तिरुपति बालाजी का दर्शन करने गया हुआ था। इस दौरान बच्चे का अपहरण हो गया। मामले को लेकर परिजनों ने तिरुपति थाना में शिकायत दर्ज कराई। वहीं, 15 दिनों बाद बच्च मिल गया। ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य और एसपी से मदद की गुहार लगाई थी।
Read More News: भाजपा नेता पहुंचा सलाखों के पीछे, महिला की अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल करने का आरोपी, रायपुर पुलिस की कार्रवाई
इस मामले में गृहमंत्री ताम्रध्वज ने आंध्र प्रदेश सरकार से चर्चा की थी। वहीं आज बच्चा मिलने पर गृहमंत्री ने सभी पुलिस अधिकारियों को बधाई दी है। आंध्र प्रदेश पुलिस के अधिकारी मुरली कृष्ण ने बताया कि बच्चे का पता चलने पर फोटो भेजकर उत्तम साहू से पहचान करवाई गई। पता चला है कि पुलिस ने विजयवाड़ा से बच्चे के मिलने की सूचना मिली।
Read More News:कॉलेज की छात्रा से चलती कार में दुष्कर्म, दो दिनों तक बंधक बनाकर रखा, रेप का वीडियो बनाकर आरोपी युवक ने किया ब्लैकमेल
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू लगातार आंध्र प्रदेश पुलिस से संपर्क में रहे। IBC24 से चर्चा में मंत्री साहू ने बताया कि सभी ने अपने प्रयास से बच्चे को ढूंढने में प्रयास किया। हम भी यहां से फोर्स भेजने के लिए तैयार थे। फिलहाल पुलिस की मेहनत आज सफल हो गई। इस सफलता के लिए सभी को बधाई।

Facebook


