गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का अधिकारियों को सख्त निर्देश, कहा- प्रदेश में सट्टा और चरस के काले कारोबार पर लगाएं रोक

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का अधिकारियों को सख्त निर्देश, कहा- प्रदेश में सट्टा और चरस के काले कारोबार पर लगाएं रोक

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का अधिकारियों को सख्त निर्देश, कहा- प्रदेश में सट्टा और चरस के काले कारोबार पर लगाएं रोक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: September 26, 2020 2:11 pm IST

रायपुर: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने शनिवार को विभागीय अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक बुलाई थी। बैठक के दौरान नक्सल समस्या, उप-निरीक्षक और आरक्षक भर्ती प्रक्रिया के संबंध, कानून व्यवस्था और राजनीतिक प्रकरण वापसी विषयों पर अधिकारियों से चर्चा की गई। इस दौरान मंत्री साहू ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।

Read More: कोरोना वैक्सीन के नाम पर अवैध वसूली करने वाली स्टाफ नर्स का एक और कारनामा, नौकरी लगाने के लिए ऐंठे पैसे, मेकाहारा में करवाई ड्यूटी

बैठक के दौरान गृह मंत्री साहू ने निर्देश देते हुए कहा कि जिलों में कानून व्यवस्था बनाए रखें और एफआईआर के बाद जल्द से जल्द मामले की जांच करवाएं। पुलिस अस्पतलों में सुरक्षा बढ़ाई जाए। वहीं, प्रदेश में सट्टा और चरस के काले कारोबार पर भी रोक लगाने के निर्देश​ दिए गए हैं।

Read More: केंद्रीय कृषि बिल के विरोध में कांग्रेसी 29 सितंबर को राजभवन तक करेंगे पैदल मार्च, CM भूपेश भी होंगे शामिल

बैठक के दौरान अधिकारियों और मंत्री ताम्रध्वज साहू के बीच जिलों में पुलिस स्कूल खोलने और प्रस्तावित पुलिस पेट्रोल पंप को जल्द से जल्द खोलने को लेकर भी चर्चा हुई।

Read More: कोयलीबेड़ा इलाके में IED की चपेट में आया BSF जवान, गंभीर रूप से घायल


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"