नक्सल क्षेत्र में तैनात जवानों को लेकर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का बड़ा बयान, कही ये बात…

नक्सल क्षेत्र में तैनात जवानों को लेकर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का बड़ा बयान, कही ये बात...

नक्सल क्षेत्र में तैनात जवानों को लेकर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का बड़ा बयान, कही ये बात…
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: June 30, 2019 12:20 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल क्षेत्रों में तैनात जवानों का विशेष भत्ता रोके जाने के मामले को लेकर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का बड़ा बयान सामने आया है। ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि भाजपा बेवजह लोगों में भ्रम फैलाने का काम कर रही है। जवानों को भत्ता देने का निर्देश जारी कर दिया गया है। उन्होंने आगे कहा है कि भाजपा ने अपने कार्यकाल में ही बजट में जवानों के विशेष भात्ते के लिए प्रावधान नहीं बनाया था, जिसके चलते जवानों को विशेष भत्ता नहीं मिल पा रहा था, लेकिन निर्देश जारी कर दिया गया है। जल्द ही जवानों को विशेष भत्ता मिलने लगेगा।

Read More: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने सरकार पर हमला करते हुए कहा था कि नक्सल इलाके में तैनात पुलिस जवानों को तीन माह से विशेष भत्ता नहीं दिया गया है। इससे जवानों का मनोबल टूटेगा।

Read More: कांप उठी लोगों की रूह, जब देखा अपनी बहन को पीटते हुए भाइयों का यह वीडियो, प्रेमी के साथ भागकर कर ली थी शादी

उन्होंने आगे कहा था कि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू इस बात से अनभिज्ञ हैं, जबकि प्रदेश के गृहमंत्री होने के नाते उन्हें इस बात की जानकारी होनी चाहिए। समीक्षा बैठक में इस बात की चर्चा होनी चाहिए थी, लेकिन चर्चा नहीं किया जाना आश्चर्य का विषय है।

<iframe width=”1019″ height=”573″ src=”https://www.youtube.com/embed/fzZJ9706dZg” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"