आपसी विवाद में पत्नी की हत्या कर पति झूल गया फांसी के फंदे पर, फैली सनसनी
आपसी विवाद में पत्नी की हत्या कर पति झूल गया फांसी के फंदे पर, फैली सनसनी
धार। आपसी विवाद में पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। वहीं मौत के बाद खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गया। इधर पति और पत्नी की मौत की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
Read More News: कार्तिक-अगहन माह में राम-सीता का हुआ था विवाह, कृष्ण ने दिया था गीता का ज्ञान
यह मामला जिले में जीराबाद पुलिस चौकी अंतर्गत देवका फलिया का है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से पति और पत्नी के बीच घरेलू बात को लेकर विवाद चल रहा था। वहीं आज दोनों के बीच फिर से झगड़ा हो गया। इसके बाद आक्रोशि पति ने महिला की हत्या कर दी।
Read More News: JCCJ कार्यकारिणी की बैठक पर विधायक प्रमोद शर्मा ने उठाए सवाल, कहा- फर्जी है अमित जोगी की कार्यकारिणी, हम जल्द करेंगे बैठक
वहीं खुद भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। लोगों की सूचना के बाद पहुंची जीराबाद पुलिस ने शव को बरामद किया। रहवासियों से पुलिस अभी पूछताछ कर रही है। वहीं मामले की जांच के लिए FIS की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची है।
Read More News: अमित जोगी ने जाति मामले में सुप्रीम कोर्ट से वापस ली याचिका, एससी ने दी अनुमति

Facebook


