सात फेरे लेने ​से पहले होने वाले पति ने लूट ली मंगेतर की आबरू, फिर शादी से किया इंकार, पहुंचा हवालात

सात फेरे लेने ​से पहले होने वाले पति ने लूट ली मंगेतर की आबरू, फिर शादी से किया इंकार, पहुंचा हवालात

सात फेरे लेने ​से पहले होने वाले पति ने लूट ली मंगेतर की आबरू, फिर शादी से किया इंकार, पहुंचा हवालात
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: July 3, 2021 3:16 pm IST

राजिम: पुलिस ने सगाई के बाद होने वाली पत्नी से उसके ही घर में बलात्कार करने और फिर बाद में शादी से इंकार कर देने वाले आरोपी मंगेतर को आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Read More: लक्ष्य पूरा नहीं करने वाले सैकड़ों कर्मचारियों की रोकी गई सैलरी, संघ ने दी चेतावनी

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी कुलेश्वर सेन महासमुंद के पटेवा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम सिनोधा का रहने वाला है, उसकी सगाई इस साल फरवरी में राजिम के कौंदकेरा ग्राम की युवती से हुई थी। मार्च-अप्रैल में आरोपी ने युवती के घर आ, उसे झांसे में लेकर उसके साथ लगातार बलात्कार किया और फिर बाद में शादी करने से इंकार कर दिया।

Read More: छत्तीसगढ़ में बीएससी नर्सिंग की परीक्षाएं स्थगित, 6 जुलाई से शुरू होने वाली थी परीक्षाएं

आरोपी मंगेतर की धोखेबाजी से नाराज युवती ने 26 जून को राजिम थाने में उसके विरुद्ध बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आज 3 जुलाई को राजिम पुलिस ने आरोपी कुलेश्वर सेन को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे उपजेल गरियाबंद भेज दिया गया।

Read More: इसी महीने से खुलेंगे स्कूल, पहले चरण में खुलेंगे 3000 स्कूल, संक्रमण की रफ्तार थमने के बाद इस देश की सरकार ने लिया फैसला


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"