#IBC24AgainstDrugs: क्वींस क्लब की मनमानी पर मंत्री अमरजीत भगत बोले- विधायकों का रास्ता था और रहेगा, मामले में होगी कार्रवाई

#IBC24AgainstDrugs: क्वींस क्लब की मनमानी पर मंत्री अमरजीत भगत बोले- विधायकों का रास्ता था और रहेगा, मामले में होगी कार्रवाई

#IBC24AgainstDrugs: क्वींस क्लब की मनमानी पर मंत्री अमरजीत भगत बोले- विधायकों का रास्ता था और रहेगा, मामले में होगी कार्रवाई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: October 29, 2020 4:21 pm IST

पेंड्रा। क्वींस क्लब के संचालक की बड़ी मनमानी उजागर आने के बाद प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्रियों के लगातार बयान सामने आ रहे हैं। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि इसमें निष्पक्ष जांच और निष्पक्ष कार्रवाई होगी। विधायकों का रास्ता था और रहेगा। इस मामले में विभागीय मंत्री भी कार्रवाई का आश्वासन दे चुके हैं।

Read More News: चुनावी सभाओं में कोरोना गाइड का उल्लंघन, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद याचिकाकर्ता ने 9 कलेक्टरों और एसपी को भेजा नोटिस

बता दें कि आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इस मामले में बयान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में मुझे जानकारी मिली है। इस पर कार्रवाई करेंगे। बता दें कि ​छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र में क्वींस क्लब का मामला गूंजने के बाद आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्रवाई की बात कही है।

Read More News: कमलनाथ का ताबड़तोड़ प्रचार जारी, केंद्रीय मंत्री सहित कई वरिष्ठ बीजेपी नेता करेंगे चुनावी सभाएं

साथ ही प्रदेश के वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने भी कार्रवाई की बात कही है। मंत्री ने कहा कि लेआउट का परीक्षण किया जा रहा है। नोटिस का जवाब मिल चुका है। परीक्षण कर विधि सम्मत कार्रवाई करेंगे। इसी क्रम में बालोद विधायक सिन्हा ने कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल निश्चित ही कार्रवाई करेंगे। किसी भी के द्वारा विधायकों का रास्ता बंद करना जरा भी ठीक नहीं।

Read More News: BJP कार्यकारी मंडल अध्यक्ष के साथ बैठक में मारपीट, पूर्व विधायक के समर्थकों पर लगे आरोप

जनप्रनिधियों में आक्रोश

पड़ताल में पता चला है कि क्वींस क्लब ने कोरोना का फायदा उठाकर रास्ता बंद कर दिया। इसके साथ ही दस्तावेज में फेरबदल कर भ्रष्टाचार किया गया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि क्वींस क्लब के नए संचालक ने कोरोना के लॉकडाउन के दौरान पिछले 6 महीने से रास्ता बंद कर दिया है। जिसके चलते आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अब मनमानी का पता चलने के बाद विधायक कॉलोनी के रहवासियों में जबरदस्त आक्रोश है।

Read More News: चुनावी सभा में खाली कुर्सी देख पूर्व सीएम उमा भारती हुई नाराज, आयोजकों को लगाई फटकार

जनप्रतिनिधियों का कहना है कि क्वींस क्लब संचालक ने रास्ते को बीच से काटकर सड़क पर रेत गिरा दी। जनप्रतिनिधियों ने सरकार से गुहार लगाते हुए हस्तक्षेप कर रास्ता खुलवाने की मांग की है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि क्वींस क्लब विधायकों के लिए शुरू किया गया था। लेकिन धोखाधड़ी कर रास्ता बंद कर दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष हस्तक्षेप कर यह रास्ता खुलवाएं।


लेखक के बारे में