केस दर्ज कर दूंगी तो सात पुश्तें निकल जाएंगी…मेरी फीस लाए हो कि नहीं? छेड़छाड़ के आरोपी से 5000 मांगते महिला SI का वीडियो वायरल

केस दर्ज कर दूंगी तो सात पुश्तें निकल जाएंगी...मेरी फीस लाए हो कि नहीं? छेड़छाड़ के आरोपी से 5000 मांगते महिला SI का वीडियो वायरल

केस दर्ज कर दूंगी तो सात पुश्तें निकल जाएंगी…मेरी फीस लाए हो कि नहीं? छेड़छाड़ के आरोपी से 5000 मांगते महिला SI का वीडियो वायरल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: April 16, 2021 11:20 am IST

इंदौर: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला एसआई एक युवक से पैसे की मांग करती हुई दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि महिला एसआई जिस शख्स से पैसे की मांग कर रही है, वो छेड़छाड़ का आरोपी है और उसे बचाने के लिए पैसे की मांग की जा रही थी। वहीं, वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि महिला एसआई पैसे नहीं देने पर केस दर्ज करने की धमकी दे रहीं है।

Read More: हरियाणा के सीएम खट्टर की अपील, मानवता के आधार पर खत्म करें किसान आंदोलन

मिली जानकारी के अनुसार मामला पश्चिम जिले के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र का है, जहां किसी युवती ने युवक के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता की शिकायत के बाद थाने में पदस्थ महिला एसआई ने आरोपी युवक को थाने बुलाया और पैसे की मांग करते करने लगी।

Read More: प्रधानमंत्री मोदी लोगों की जान के बजाए बंगाल चुनाव को दे रहे हैं महत्व- कांग्रेस

वायरल वीडियो में महिला अधिकारी द्वारा पैसे की मांग किए जाने की बात स्पष्ट सुनी जा सकती है। महिला अधिकारी आरोपी युवक को धमकाते हुए कहती है कि केस दर्ज कर दूंगी तो तुम्हारी सात पुश्तें निकल जाएगी। सामने वाले से समझौता कर ली तो 5 हजार रुपए से ज्यादा मिलेंगे। मेरा फीस लाए हो कि नहीं?

Read More: विकास कार्यों की राशि कोरोना महामारी में खर्च कर सकेंगे विधायक, CM की समीक्षा बैठक शुरू, स्वास्थ्य मंत्री ने लगवाई कोरोना वैक्सीन


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"