भोपाल। किसानों के कृषि आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस भी चक्काजाम करेगी। कांग्रेस के प्रदर्शन पर कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने हमला बोलते हुए बड़ा बयान दिया है।
Read More News: दो दिवसीय दिल्ली दौरे से वापस लौटे सीएम भूपेश बघेल, कहा- छत्तीसगढ़ को नहीं मिली 40 लाख मीट्रिक टन चावल उठाव
मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि कांग्रेस को किसानों की फिक्र पहले करनी चाहिए थी। कर्ज माफी का झूठा वादा कर किसानों को धोखे में रखा। जब इनकी सरकार थी तब किसानों के लिए कुछ नहीं किया। कांग्रेस वाकई हितौषी है तो चुनौती देता हूं कि रॉबर्ट वाड्रा से किसानों की जमीन छुड़वाकर बताएं।
Read More News: खुड़मुड़ा हत्याकांड मामले में मिली तीन लोगों की नार्को टेस्ट की सहमति, दुर्ग पुलिस ने तैयार की संदेहियों की सूची
उल्लेखनीय है कि किसान यूनियनों ने आज देशव्यापी चक्काजाम का ऐलान किया है। दोपहर तीन घंटे नेशनल हाइवे में प्रदर्शन करेंगे। किसान संगठनों के प्रदर्शन को कांग्रेस ने समर्थन दिया है। मध्यप्रदेश में कई जगहों में किसान ट्रैक्टर रैली निकालकर प्रदर्शन करेंगे।
Read More News: मिशन दिल्ली से क्या निकला? राहुल गांधी से करीब दो घंटे की चर्चा पर कयासों का बाजार गर्म