LIVE NOW
Today’s Live Breaking Update 14 June : महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, शाम 7 बजे शुरू होगा मुकाबला

Ads

Today's Live Breaking Update 14 June : महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, शाम 7 बजे शुरू होगा मुकाबला

  •  
  • Publish Date - June 14, 2026 / 09:05 AM IST,
    Updated On - June 14, 2026 / 09:05 AM IST

Today's Live Breaking Update 14 June / Image Source : FILE

IND vs PAK Live Streaming: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच शुरू हो चुका है। टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच यह हाई-वोल्टेज मुकाबला आज रविवार, 14 जून को बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, टॉस शाम 6:30 बजे होगा। भारतीय टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में होगी, जबकि पाकिस्तान की अगुवाई फातिमा सना करेंगी। भारत इस मुकाबले में पाक टीम को हराकर टूर्नामेंट में जीत से शुरुआत करना चाहेगी।