Imtiaz Ali revelation about Jab We Met || Image- Prime Video FILE
नई दिल्ली: बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा फिल्मों में गिनी जाने वाली ‘जब वी मेट’ को लेकर निर्देशक इम्तियाज अली ने बड़ा खुलासा किया है। (Imtiaz Ali revelation about Jab We Met) उन्होंने बताया कि यह फिल्म उन्होंने केवल अपने एंटरटेनमेंट के लिए लिखी थी और उन्हें कभी नहीं लगा था कि यह फिल्म बनने लायक है। इतना ही नहीं, कई दूसरे प्रोड्यूसर्स और आर्टिस्ट्स भी इसकी कहानी को खारिज कर दिया था।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
पीटीआई से बातचीत में इम्तियाज अली ने कहा कि उन्होंने फिल्म की कहानी उस समय लिखी थी जब वह अपनी पहली फिल्म ‘सोचा न था” की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग के दौरान खाली समय में उन्होंने “जब वी मेट” की कहानी तैयार की, लेकिन उन्हें खुद इस पर ज्यादा भरोसा नहीं था। उन्होंने कहा कि यह कहानी उनके लिए एक निजी प्रयोग की तरह थी।
निर्देशक के मुताबिक जब उन्होंने कहानी सुनानी शुरू की तो ज्यादातर लोगों ने इसे नकार दिया। कई निर्माताओं और कलाकारों का मानना था कि फिल्म में कोई बड़ा संघर्ष नहीं है और कहानी काफी साधारण तथा हल्की-फुल्की है। (Imtiaz Ali revelation about Jab We Met) इम्तियाज ने बताया कि उनसे अक्सर पूछा जाता था कि फिल्म आखिर कहना क्या चाहती है और दर्शक इसके अंत को क्यों स्वीकार करेंगे।
उन्होंने खुलासा किया कि अभिनेत्री प्रीति जिंटा कहानी को पसंद करने वाली पहली कलाकार थीं। इम्तियाज ने कहा कि जब उन्होंने प्रीति को स्क्रिप्ट सुनाई तो वह कई जगह हंसने लगीं। पहले उन्हें लगा कि शायद वह कहानी का मजाक उड़ा रही हैं, लेकिन बाद में प्रीति ने कहा कि उन्हें कहानी बेहद पसंद आई है और वह जानना चाहती हैं कि आगे क्या होता है। हालांकि फिल्म के निर्माण में देरी होने के कारण प्रीति जिंटा इसका हिस्सा नहीं बन सकीं और बाद में यह भूमिका करीना कपूर को मिली। वहीं शाहिद कपूर ने आदित्य का किरदार निभाया।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
इम्तियाज अली ने बताया कि फिल्म के यादगार संवाद उन्होंने मनाली के एक होटल में बर्फबारी के दौरान लिखे थे। खराब मौसम के कारण वह होटल में फंस गए थे और उसी दौरान एक दिन और एक रात में उन्होंने लगभग पूरे संवाद लिख डाले। (Imtiaz Ali revelation about Jab We Met) बाद में उन्हें उन्हें दोबारा सुधारने का भी समय नहीं मिला क्योंकि फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली थी। करीना कपूर के अभिनय की तारीफ करते हुए इम्तियाज ने कहा कि वह बेहद सहज और स्वाभाविक कलाकार हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि भविष्य में वह एक बार फिर करीना के साथ काम करना चाहेंगे, लेकिन इस बार किसी बिल्कुल अलग और नए किरदार में।
I wasn’t even very proud of the story: Filmmaker Imtiaz Ali on ‘Jab We Met’ pic.twitter.com/2RCbmvbGJ4
— News Arena India (@NewsArenaIndia) June 12, 2026
Preity Zinta was first to appreciate ‘Jab We Met’ script, says filmmaker Imtiaz Ali. pic.twitter.com/kw9xY32ChY
— News Arena India (@NewsArenaIndia) June 12, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
खिलाड़ी अगर टेस्ट मैच की सफलता का जश्न नहीं मना सकते तो यह दुखद है: स्वान
चंद्रबाबू नायडू 15-16 जून को सिंगापुर दौरे पर, निवेश जुटाने पर रहेगा जोर
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षाबलों के अभियान में 21 आतंकवादी मारे गये
सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘इक्का’ 10 जुलाई को रिलीज होगी
उप्र: मंदिर में शराब पीने का विरोध करने पर पुजारी की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार