छत्तीसगढ़ में विदेशों से मंगाई जा सकती है वैक्सीन, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने दी जानकारी

छत्तीसगढ़ में विदेशों से मंगाई जा सकती है वैक्सीन, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने दी जानकारी

छत्तीसगढ़ में विदेशों से मंगाई जा सकती है वैक्सीन, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने दी जानकारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: May 12, 2021 8:46 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार वैक्सीन को लेकर ग्लोबल टेंडर की तैयारी में है। अन्य राज्यों से खरीदी प्रक्रिया समझने के बाद विदेशों से वैक्सीन की खरीदी होगी। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने आज इसकी जानकारी दी है।

Read More News: एक्शन में राजभवन! क्या इस बार भी राजभवन सरकार को कोई एडवाइजरी जारी करता है?

मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार विदेशों से भी वैक्सीन खरीदने के बारे में विचार कर रही है। बताया कि अन्य राज्यों से खरीदी प्रक्रिया समझने के बाद विदेश से वैक्सीन की खरीदी होगी। कई राज्य विदेश से वैक्सीन की खरीदी के बारे में सोच रहे हैं।

Read More News: व्यवस्थाओं की समीक्षा, कहा- कोरोना का टैस्ट हर नागरिक का अधिकार 

बता दें कि देश में वैक्सीन की कमी के कारण कई राज्यों में टीकाकरण बंद हो गया। प्रदेश में भी सीमित मात्रा में लोगों का टीकाकरण हो पा रहा है। वहीं लाइन में लगाने के बाद भी टीका नहीं लगने से ​लोगों में निराशा हो रही है।

Read More News: संदेश…मध्यप्रदेश की राजनीति में हिमंत बिस्व सरमा साबित होंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया?


लेखक के बारे में