किसानों के आत्महत्या मामले में भाजपा जांच समिति के सदस्यों ने राज्यपाल को सौंपी 9 बिंदुओं की जांच रिपोर्ट, की ये मांग

किसानों के आत्महत्या मामले में भाजपा जांच समिति के सदस्यों ने राज्यपाल को सौंपी 9 बिंदुओं की जांच रिपोर्ट, की ये मांग

किसानों के आत्महत्या मामले में भाजपा जांच समिति के सदस्यों ने राज्यपाल को सौंपी 9 बिंदुओं की जांच रिपोर्ट, की ये मांग
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: October 27, 2020 10:41 am IST

रायपुर: किसानों के आत्महत्या के मामले को लेकर भाजपा जांच समिति के सदस्यों ने मंगलवार को राज्यपाल से मुलकात की। जांच समिति ने राज्यपाल को 9 बिंदुओं का सुझाव रिपोर्ट सौपी है, साथ ही पीड़ित परिवार को 25 लाख का मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की है। वहीं, जांच समिति के सादस्यों ने किसान मुद्दे को लेकर आगे भी लड़ाई लड़ने का ऐलान किया है और चेतावनी देते कहा हे कि सरकार ने हमारी मांगे नहीं सुनी तो हम खेत सत्याग्रह करेंगे।

Read More: नेशनल हाईवे-53 पर हादसा, यात्री बस से टकराई बाइक, पिता-पुत्र समेत तीन की मौत

भाजपा जांच सिमिति के सदस्यों ने राज्यपाल को 9 बिंदुओं की सौंपी है, जिसमें उन्होंने मांग की है कि पीड़ित परिवार को 25 लाख का मुआवजा और सरकारी नौकरी दिया जाए। 1 नवंबर से धान खरीदी शुरू किया जाए। घटिया बीज और कीटनाशक आपूर्ति करने वालों पर कार्रवाई हो।

Read More: छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र, पूर्व CM रमन सिंह बोले- राज्य के नए कृषि कानून में वित्तीय ज्ञापन नहीं, खाद्य मंत्री ने दिया ये जवाब

गौरतलब है कि बीते दिनों गोबरा-नवापारा और नंदिनी में दो किसानों ने खुदकुशी कर ली थी। हालांकि किसानों की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि किसानों ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। जांच समिति में पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू को अध्यक्ष और संदीप शर्मा, पूर्व विधायक लाभचंद बाफना को सदस्य बनाया गया था।

Read More: भाजपा की झूठी सरकार को हटाने के लिए सपा के साथ आ रहे लोग – अखिलेश


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"